शिबानी दांडेकर संग शादी की खबर पर क्या बोले फरहान अख्तर? देखिये वीडियो
शिबानी दांडेकर संग शादी की खबर पर क्या बोले फरहान अख्तर? देखिये वीडियो
Share:

बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेता- निर्देशक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) की शादी को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। इन दोनों की शादी को लेकर हर दिन नयी-नयी खबरें सामने आ रहीं हैं। जी हाँ, बीते दिनों से लेकर अब तक कई ऐसी खबरें सामने आईं, जहां फरहान- शिबानी की शादी की कई जानकारियां बताई गईं। अब इन सभी के बीच हाल ही में फरहान अख्तर एयरपोर्ट पर नजर आए। वहीँ इस दौरान फरहान ने शादी को लेकर बड़े ही मजेदार अंदाज में अपनी बात रखी जो आप इस वीडियो में सुन सकते हैं। इस समय फरहान के फैंस उनके इस वीडियो को बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में फरहान ने शादी को लेकर हां नहीं कहा, लेकिन न भी नहीं कहा। जी दरअसल हाल ही में फरहान अख्तर एयरपोर्ट पर नजर आए। वहीँ इस दौरान पैपराजी ने फरहान को कांग्रेचुलेशन कहा, जिस पर फरहान ने थैंक्यू कहा। यह सब होने के बाद फरहान ने पूछा- 'किस बात के लिए कांग्रेचुलेशन? एयरपोर्ट जाने के लिए।।।', इस पर पैपराजी ने कहा- 'कुछ न्यूज आ रही हैं न।' ऐसे में इस पर फरहान ने हंसते हुए कहा- अच्छा अच्छा।।।। आप देख सकते हैं इस वीडियो को योगेन शाह ने शेयर किया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि फरहान अख्तर आखिरी बार फिल्म तूफान में नजर आए थे। जी हाँ और इस फिल्म में फरहान ने एक बॉक्सर का किरदार निभाया था।

इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और फरहान की खूब तारीफ की थी। हालाँकि इसी फिल्म को लोगों ने ट्रोल भी किया था और फिल्म में लव जिहाद दिखाने के बारे में कहा गया था। अगली फिल्म के बारे में बात करें तो फरहान की अगली फिल्म जी ले जरा है, जिस में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसी के साथ ही फरहान, आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

शादी होते ही पति को मौनी रॉय ने लगा लिया गले, सामने आये वीडियो और फोटोज

Metaverse में प्रोग्राम करने वाले पहले भारतीय सिंगर बने दलेर मेहंदी

Video: शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय, साउथ इंडियन दुल्हन बनकर पहना मंगलसूत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -