नदियों में बहते शवों को देख बोले फरहान अख्तर- 'तय हो जवाबदेही'
नदियों में बहते शवों को देख बोले फरहान अख्तर- 'तय हो जवाबदेही'
Share:

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर को अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चाओं में देखा जाता है। वह सोशल मीडिया पर आए दिन देश, राजनीति और जनकल्याण से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। अब एक बार फिर से फरहान अख्तर ने देश में जारी कोरोना महामारी के दौरान सिस्टम पर असफल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने नदियों में लाशों के बहकर आने और किनारे लगने वाले शवों के समाचार को लेकर एक ट्वीट किया है।

 

अपने इस ट्वीट में फरहान अख्तर लिखते हैं, ''नदियों में बह कर शवों के आने और किनारे पर लगने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं और यह निश्चित रूप से दिल तोड़ देने वाली है। एक न एक दिन वायरस जरूर हारेगा, लेकिन इस तरह की विफलता के लिए सिस्टम में जवाबदेही तो तय होनी ही चाहिए। जब तक यह नहीं होता है, तब तक महामारी का चैप्टर बंद नहीं होगा।'' अब उनके इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। किसी ने उन्हें सही कहा है तो किसी ने गलत।

इस तरह लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वैसे आप जानते ही होंगे कि बीते शनिवार को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाने की जानकारी देने के बाद फरहान अख्तर ट्रोल हुए थे। उनके ट्रोल होने की वजह उनका 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के सेंटर पर टीका लगवाना रहा था। उस समय लोगों ने उन्हें अमीर लोग गरीबों को आगे नहीं बढ़ने देते कहकर ट्रोल किया था।

अजित पवार के सोशल मीडिया अकाउंट संभालने के लिए 'इतने' करोड़ खर्च करेगी उद्धव सरकार

सुरेश रैना के बाद अब इस मशहूर खिलाड़ी की मदद को आगे आए सोनू सूद, बोले- भाई, पहुंचा दिए जाएंगे।।।

यहाँ 30 अंडों से बनकर तैयार होता है एक ऑमलेट, खाने वालों के छूट जाते हैं पसीने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -