दो बार शादी करेंगे फरहान-शिबानी!
दो बार शादी करेंगे फरहान-शिबानी!
Share:

बॉलीवुड में अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले फरहान अख्तर जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह शिबानी दांडेकर संग शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर पहले यह खबर थी कि दोनों फरवरी में कोर्ट मैरिज करेंगे। वहीं उससे पहले रिपोर्ट्स थीं कि दोनों मार्च के पहले हफ्ते में शादी करने वाले हैं। हालाँकि अब नई अपडेट के अनुसार दोनों की कोर्ट मैरिज 21 फरवरी को होगी। जी दरअसल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने सोचा था कि उनकी शादी में सिर्फ कुछ ही लोग आएंगे जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त होंगे। हालाँकि अब उनके प्लान में बदलाव नजर आ रहा है।

जी दरअसल एक मशहूर वेबसाइट के अनुसार दोनों की एक बार कोर्ट मैरिज और दूसरी बार ग्रैंड शादी होगी। जी हाँ और इसके लिए अप्रैल, 2022 में डेट निकाली जा रही है। जी दरअसल यह कपल चाहता है कि दूसरी शादी में तमाम लोग जुट जाएं। वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री की एक सोर्स का कहना है कि, ''फरहान और शिबानी ने फरवरी में कोर्ट मैरिज के बाद अप्रैल में एक ग्रैंड वेडिंग का फैसला किया है। कपल ने पहले महामारी और कोविड 19 में बढ़ोतरी और ओमिक्रॉन के खतरे के चलते केवल एक छोटी शादी प्लान की थी।

लेकिन अब चीजें अब कंट्रोल मे हैं और कपल सभी प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए इसे ग्रैंड लेवल पर करना चाहता है। हमें मिली जानकारी के मुताबिक कपल सब्यसाची पहनेगा और उनके शादी के कपड़े बन रहे हैं। कपल इसे बिलकुल छुपाकर रखना चाहता है।'' अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो वह एक रोड ट्रिप फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसमें अबकी बार गर्ल गैंग नजर आएगी। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ होंगी। खबर यह भी है कि प्रियंका चोपड़ा अब मम्मी बन गई हैं तो वह शादी ही फिल्म में दिखाई दें।

नेचर को खुल कर एन्जॉय करती हुई नजर आई कियारा आडवाणी

कोरोना पॉजिटिव हुए गीता बसरा-हरभजन सिंह, कहा- 'बहुत दर्दनाक समय'

गोल्डन गर्ल बनकर 'अरब फैशन वीक' में उर्वशी ने उड़ाए हर किसी के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -