सलामी के साथ विदा हुआ नौसेना का विराट
सलामी के साथ विदा हुआ नौसेना का विराट
Share:

कोच्चि। रविवार को सलामी के साथ नौसेना का विराट विदा कर दिया गया। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने विराट के साथ गुजारे समय को भी याद किया। यहां बात हो रही है विमानवाहक पोत आईएनएस विराट की, जिसे रविवार को नौसेना ने अपने से अलग कर दिया।

गौरतलब है कि विराट देश ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत है और इसने 55 वर्षों तक नौ सेना में सेवा दी है। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि इसे अब तीन नौकाओं से बांधा गया है तथा मुंबई ले जाया जायेगा। मुंबई पहुंचने बाद भी बकायदा समारोह का आयोजन किया जायेगा।

अधिकारियों के अनुसार विमानवाहक पोत को आंध्रप्रदेश सरकार को सौंप दिया जायेगा। कोच्चि से विराट की विदाई के समय दक्षिण नौ सैन्य कमान के चीफ आॅफ स्टाफ रियर एडमिरल नदकर्णी भी विशेष रूप से मौजूद थे।सेना अधिकारियों  ने बताया कि इस विमानवाहक पोत  विराट ने ब्रिटिश काल के समय भी सेवा दी थी।

नौसेना करेगी बड़ा युद्धाभ्यास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -