राजकुमार-पत्रलेखा की पजामा पार्टी में मचा धमाल, नाइटी-चप्पल में पहुंची फराह खान
राजकुमार-पत्रलेखा की पजामा पार्टी में मचा धमाल, नाइटी-चप्पल में पहुंची फराह खान
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव एवं पत्रलेखा शादी का जश्न अभी जारी है। 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने के पश्चात् अब राजकुमार एवं पत्रलेखा की पजामा पार्टी से तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा पॉल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने बताया है कि राजकुमार एवं पत्रलेखा के लिए पजामा पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में सभी ने मिलकर धमाल मचाया।

वही इस पार्टी में कई शानदार पोज देते हुए राजकुमार राव और पत्रलेखा ने तस्वीरें खिंचवाई हैं। पार्टी में फराह खान भी पहुंची थीं। उन्होंने कपल के साथ अपनी मस्तीभरी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'इकलौता शादी सेलिब्रेशन इसमें मैं अपनी नाईटी और रबड़ की चप्पलों में जा पाई।' इस पजामा पार्टी में राजकुमार तथा पत्रलेखा बहुत खुश दिखाई दिए। साथ ही दोनों का रोमांस भी देखने को मिला। राजकुमार ने नील रंग की बाइकर जैकेट को पहना था। इसे डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया था।

वही राजकुमार राव अपनी इस धांसू बाइकर जैकेट में जबरदस्त लग रहे थे। उनके इस लुक की प्रशंसा सोशल मीडिया पर भी बहुत हो रही है। वही बात यदि पत्रलेखा की करें तो उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ ब्लिंग वाली गोल्डन जैकेट पहनी थी। पत्रलेखा ने अपने बालों में मोती बनवाए थे, जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे। पत्रलेखा एवं राजकुमार राव ने चंडीगढ़ में सात फेरे लिए है। शादी में दोनों के परिवार और नजदीकी मित्र सम्मिलित हुए थे। 

मलाइका अरोड़ा के नए लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीरों ने मचाई खलबली

अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली ने शेयर की क्यूट तस्वीर, पत्नी के लिए लिखी दिल छू देने वाली बात

रोमांटिक अंदाज में आदित्य सील ने गर्लफ्रेंड अनुष्का को पहनाई अंगूठी, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -