माधुरी दीक्षित का चेहरा देखकर चौंके फैंस, बोले- 'ये क्या हुआ...'
माधुरी दीक्षित का चेहरा देखकर चौंके फैंस, बोले- 'ये क्या हुआ...'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित मनोरंजन जगत की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी सुंदरता के दीवाने आज की जनरेशन भी है। माधुरी बहुत वक़्त से फिल्मों और टेलीविज़न शोज से दूर हैं। मगर अब माधुरी दीक्षित बहुत समय बाद दिखाई दी। दरअसल, माधुरी अब शो झलक दिखलाजा 10 में दिखाई देने वाली हैं। वह शो में बतौर जज दिखाई देगी। इस शो के लिए आज सभी जज यानी कि माधुरी, करण जौहर और नोरा फतेही आए। माधुरी ने इस के चलते पिंक कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। माधुरी जैसे ही अपनी वैनिटी से बाहर आईं तथा मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने पोज देने लगीं तो उन्हें देखकर सब चौंक गए।

माधुरी का वीडियो देखकर माधुरी दीक्षित की स्माइल, उनके लिप्स पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि उनकी मुस्कुराहट इतनी नकली क्यों लग रही है। तो कोई बोल रहा है कि क्या माधुरी ने लिप्स में कुछ करवाया है क्या? वहीं एक शख्स ने कमेंट किया, माधुरी की स्माइल अलग लग रही है। वह अब बिल्कुल भी नेचुरल नहीं लग रही हैं।

बता दे कि माधुरी फिल्म कलंक में दिखाई दी थीं जो वर्ष 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में माधुरी के साथ आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड किरदार में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद माधुरी वेब सीरीज द फेम गेम में दिखाई दी जो इसी वर्ष नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फेम गेम में माधुरी की परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया गया था। माधुरी ने अभी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। मगर वह बतौर सिंगर अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। दरअसल, माधुरी ने लॉकडाउन के चलते अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाया था। 

फैंस के लिए बुरी खबर, बंद होने जा रहा है ये मशहूर शो

पति के निधन के 1 दिन बाद ही सेट पर लौट आई ये एक्ट्रेस, 40 साल का था साथ

पारस के 'अनुपमा' से निकाले जाने पर उर्फी जावेद ने कह डाली ऐसी बात, मच जाएगा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -