सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी से फैंस को लगा धक्का, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी से फैंस को लगा धक्का, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। ये बात जबसे प्रशंसकों को पता चली है वो हैरान हैं। सुनील ग्रोवर के लिए दुआओं के हाथ उठ रहे हैं। प्रशंसक उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की  प्रार्थना कर रहे हैं। सुनील के स्वास्थ्य पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा- डॉक्टर गुलाटी के किरदार ने रियलिटी पकड़ ली। उनकी तेज रिकवरी की प्रार्थना करता हूं। लोग OMG, गेट वेल सून जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। सभी प्रशंसकों को सुनील ग्रोवर की चिंता सता रही है। अपने पसंदीदा कॉमेडियन की सर्जरी के बात ने उन्हें परेशान कर दिया है।

वही सुनील ग्रोवर की सर्जरी की खबर मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट के माध्यम से दी। सिमी भी कॉमेडियन की काफी बड़ी फैन हैं। सिमी ने लिखा, "मुझे यह जानकार हैरानी हुई कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। जो मनुष्य हमें हंसाता है तथा दिल को खुशियों से भर देता है, वह आज इस प्रकार से हैं। यह सुनकर मेरा दिल टूट गया। प्रार्थना करूंगी कि वह शीघ्र से शीघ्र ठीक हो जाएं। इनका टैलेंट अद्भुत है। तथा मैं हमेशा से ही इनकी बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं।"

वही सुनील ग्रोवर अपने करियर में पीक पर हैं। पिछले वर्षों में उनके करियर ने निरंतर ग्रोथ ही नजर आई है। मूवीज से लेकर वेब सीरीज तक, प्रत्येक क्षेत्र में सुनील ग्रोवर छाए हुए हैं। सुनील ग्रोवर ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी तथा गुत्थी का आइकॉनिक भूमिका निभाई थी। अपने उन किरदारों के लिए सुनील ग्रोवर को आज भी याद किया जाता है।

तेजस्वी प्रकाश के 'आंटी' वाले कॉमेंट पर शमिता शेट्टी ने कह डाली ये बड़ी बात

शॉकिंग! मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, इस एक्ट्रेस ने दी खबर

मराठी अभिनेत्री गायत्री दातार ने इस शो के साथ हिंदी टीवी की शुरुआत की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -