‘GUARDIANS OF THE GALAXY 3’ का ट्रेलर देख दीवाने हो गए फैंस
‘GUARDIANS OF THE GALAXY 3’ का ट्रेलर देख दीवाने हो गए फैंस
Share:

मार्वल स्टूडियो के फैंस लंबे वक़्त से ‘गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ का प्रतीक्षा कर रहे है। 2014 में आई इस मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया गया था। जिसका तीसरा पार्ट 2023 में आने वाला है। फैंस की बेसब्री को बढ़ाते हुए ‘गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर हिंदी और इंग्लिश भाषा में जारी कर दिया गया है। 

बेहद रोमांचक है ट्रेलर: ट्रेलर की बात करे तो वीडियो की शुरुआत कॉमिक-कॉन एक्सपीरियंस 2022 से की जा चुकी है। जिसमे गमोरा यानी ज़ो सलदाना, रैवेर्स के साथ काम करते हुए दिखाया गया है। वह पीटर क्विल, क्रिस प्रैट को यह बताने की कोशिश करती हुई भी नजर आ रही है कि वह गमोरा नहीं है जिससे वह प्यार करता है। वीडियो में दिखाया गया है कि गमोरा को खो देने के तथ्य को स्वीकार करते हुए, पीटर क्विल को भी ब्रह्मांड की रक्षा करनी जरुरी है। वहीं रॉकेट को लायला द ओटर को गले लगाते हुए भी देखा गया है, जो कॉमिक्स में उसकी प्रेम रुचि के रूप में दिखाई देती है। ट्रेलर काफी इमोशन से भरा है, और काफी रोमांचक भी लग रहा है।

 

साल 2023 में होगी रिलीज: ‘गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ को जेम्स गन ने लिखा और निर्देशित किया जाने वाला है। जिसमे क्रिस प्रैट, ज़ो सलदाना, डेव बॉतिस्ता, करेन गिलान, और पोम क्लेमेंटिएफ़ प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जिसके साथ साथ, विन डीजल, ग्रोट के रूप में और ब्रैडली कूपर रॉकेट के रूप में है। मूवी के निर्माता केविन फीगे हैं, वहीं लुई डी एस्पोसिटो, विक्टोरिया अलोंसो, निकोलस कोर्डा, साइमन हैट और सारा स्मिथ परियोजना पर कार्यकारी निर्माता है।  खबरों कहना है कि यह पार्ट ‘गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी’ की अंतिम किस्त है। जिसका पहला पार्ट 2014 में आया था। वहीं पार्ट 3 यानी ‘गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ आने वाले 5 मई को हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलगू भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

प्रियंका ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगाई बेटी की तस्वीर

किम और कान्य के रास्ते हुए अलग, अब रैपर अपनी पत्नी को हर माह देंगे इतने रुपए

हिजाब पहन पॉर्न इंडस्ट्री एंट्री करने वाली MIA खलीफा ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘पोर्न सबसे पुराना धंधा...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -