कीर्ति सुरेश की दरियादिली देख दीवाने हुए फैंस
कीर्ति सुरेश की दरियादिली देख दीवाने हुए फैंस
Share:

टॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बनी रहती है. बता दें कि कीर्ति सुरेश जल्द ही मूवी 'दशहरा' में दिखाई देने वाली है। हाल ही इस मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया था, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिलने लगा है। अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर एक्साइटड कीर्ति सुरेश ने टीम मेंबर्स को 10-10 ग्राम के 130 सोने के सिक्के बांटे हैं, इसके उपरांत उनकी खूब चर्चा हो रही है।

खबरों का कहना है कि कीर्ति सुरेश को लग रहा था कि उन्हें उन लोगों के लिए कुछ स्पेशल करना चाहिए, जिनकी वजह से वह 'दशहरा' में अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दे सकी। यही नहीं कीर्ति फिल्म के शूट के आखिरी दिन इमोशनल भी हुई थी। तब उन्होंने  मूवी की टीम को सोने के सिक्के बांटने का निर्णय कर लिया।  बता दें कि, कीर्ति सुरेश ने फिल्म की टीम को 70-75 लाख के सोने के सिक्के बांट दिए।

इतना ही नहीं कीर्ति सुरेश की अपकमिंग मूवी 'दशहरा' मूल रूप से तेलुगू भाषा की मूवी है, जिसे पैन इंडिया रिलीज किया जाने वाला है। मूवी में कीर्ति वेनेला नाम के किरदार में हैं। मूवी को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। 'दशहरा' 30 मार्च को रिलीज की जाने वाली है।

रजनीकांत की बेटी से घर से चोरी हुए गहने

जूनियर NTR के फैन ने पीछे से किया हग...तो बॉडीगार्ड ने उठाया ये कदम

केवल साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुके है गणेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -