फैंस के बीच फंसी शहनाज गिल, सेल्फी के लिए मचा बवाल
फैंस के बीच फंसी शहनाज गिल, सेल्फी के लिए मचा बवाल
Share:

पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल आज कितनी पॉपुलर हैं यह बात आप सभी जानते ही हैं। शहनाज आज लाखो लोगों के दिलों की धड़कन बन गईं हैं उनके लाखों फैंस हैं जो उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। शहनाज उन सेलेब्स में से एक हैं जो किसी हिंदी फिल्म में अब तक नजर नहीं आई हैं लेकिन फिर भी उनकी फैन फोलोइंग कमाल की है। शहनाज पंजाबी अदाकारा हैं और वह अपने दमदार अंदाज के लिए मशहूर हैं। इन दिनों समय के साथ-साथ उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है। इसी के चलते वह जहां भी जाती हैं फैंस उन्हें घेर ही लेते हैं। अब ऐसा ही कुछ हुआ बीते सोमवार को।

जी दरअसल यहाँ जब शहनाज गिल डांस दीवाने के सेट पर पहुंचीं तो फैंस ने उन्हें घेर लिया। यहाँ पहले अदाकारा को अपने फैंस का सामना करना पड़ा और उनके साथ फोटोज क्लिक करवाने पड़े। आप देख सकते हैं डांस दीवाने के सेट पर बाहर फैंस मानो बेकाबू ही हो गए और शहनाज संग सेल्फी लेने की होड़ हर किसी में दिखाई। इस दौरान आलम कुछ ऐसा था कि फैंस शहनाज के चारों तरफ मौजूद थे और बीच में फंसी थीं शहनाज।

इस दौरान बड़ी मुश्किल से अदाकारा इन सबसे निकल पाईं और फिर उन्होंने पैपराज़ी को सोलो पोज़ दिए। अब उस दौरान के फोटोज इस समय तेजी से वायरल हो रहे हैं जो आप देख सकते हैं। इस दौरान शहनाज शॉर्ट मिडी ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने लाइट पर्पल आउटफिट पहना था जिसमे शहनाज काफी खूबसूरत लग रही थीं।

अब डांस दीवाने में धमाल मचाएगी सिडनाज की जोड़ी, सामने आया प्रोमो

सूमो बनकर हिमांशी-आसिम ने शेयर किया वीडियो, हंस-हंस कर पागल हो रहे फैंस

काबुल के शहर-ए-नव पार्क में शरण लेने वाली 100 महिलाएं हुई लापता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -