अजय की इस वीडियो को देख छूट गई फैंस की हंसी
अजय की इस वीडियो को देख छूट गई फैंस की हंसी
Share:

अजय देवगन ने मूवीज में कई सीर‍ियस रोल्स प्ले किए है। चाहे वो उनकी डेब्यू मूवी फूल और कांटे हो या बीते वर्ष रिलीज रनवे 34 और RRR। अजय को उनकी अध‍िकतम मूवीज में इंटेंस लुक में भी देख सकते है। लेक‍िन असल जिंदगी में अजय बहुत खुले मिजाज के शख्स हैं। वे अपनी हरकतों से अपने अंदर के बच्चे को समय-समय पर लोगों के सामने दिखाने लग जाते है। हाल ही में उन्होंने ऐसा ही एक मजेदार वीड‍ियो साझा किया था, जिसपर उनकी साली तनीषा मुखर्जी का रिएक्शन भी दे दिया है। 

वीड‍ियो में अजय छोटा सा सूटकेस स्कूटर चलाते दिखाई दिए है। इस स्कूटर को चलाते हुए उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान भी है। जाह‍िर है अजय फन के मूड में थे। अभिनेता ने अपने इस गूफी वीड‍ियो को साझा कर लिखा है कि- 'और कुछ इस तरह मैं रोल करता हूं... उनके इस वीड‍ियो पर काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी अपनी हंसी नहीं रोक पाई। उन्होंने लाफ‍िंग इमोजी के साथ अपने जीजा की हरकत पर रिएक्शन भी दे दिया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

फैंस ने कहा 'क्यूट किंग': अजय के इस वीड‍ियो पर फैंस ने भी कमेंट्स भी कर दिए है। एक यूजर ने लिखा- 'सर आपको देख के हमें अपने बचपन के दिन याद आ गए।' दूसरे ने लिखा- 'बच्चा बन गए सर।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'सर अब तो गाड़ी की आवश्यकता नहीं पड़ने वाली है, ना पेट्रोल की ना डीजल की टेंशन, मस्त रहो सबको पस्त रखो।' किसी ने उनके वीड‍ियो को क्यूट बताया तो किसी ने उन्हें 'क्यूट किंग' कहकर पूरा कर रखा है। 

पठान से सामने आया शाहरुख़ का खतरनाक लुक, देखकर खुश हो गए फैंस

फर्स्ट डे 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई वरुण कियारा की मूवी

बैकलेस ड्रेस..चैरी लिपस्टिक में जाह्नवी ने लगा दी आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -