सगाई के बाद फैंस दे रहे परिणीति को बधाई तो भावुक हुई एक्ट्रेस
सगाई के बाद फैंस दे रहे परिणीति को बधाई तो भावुक हुई एक्ट्रेस
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का रिश्ता आखिरकार ऑफिशियल हो चुका है। राघव और परिणीति ने 13 मई को दिल्ली में सगाई रचा चुके है। इस इंगेजमेंट सेरेमनी में बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से लेकर इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे और नेता भी नजर आए। अब राघव और परिणीति को फैंस जमकर बधाइयां देते हुए दिखाई दे रहे है। इसी दौरान अभिनेत्री  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नोट शेयर किया है, जिसमें परिणीति चोपड़ा फैंस और मीडिया को धन्यवाद भी देती हुई दिखाई दी।

परिणीति चोपड़ा ने इस पोस्ट में सभी का धन्यवाद दिया है। अभिनेत्री ने नोट में लिखते हुए कहा है कि, "राघव और मैं पिछले कुछ हफ्तों में मिले प्यार और पॉजिटिविटी से बेहद खुश हूं, खासकर हमारी सगाई पर। हम दोनों लोग अलग-अलग विश्व से आते हैं और हमें ये जानकर हैरानी होती है कि हमारे मिलने से हमारी दुनिया भी जुड़ चुकी है। हमनें एक बड़ा परिवार हासिल किया है, जितना हमने कभी सोचा भी नहीं था, उससे भी बड़ा परिवार। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

हमनें जो कुछ भी देखा और पढ़ा है, उससे हमें बहुत खुशी हुई है और इतना सब कुछ करने के लिए हम आप सभी का पर्याप्त शुक्रियादा नहीं कर पाए। इस नए सफर में आप सभी हमारे साथ रहना। मीडिया में हमारे खास दोस्तों के लिए स्पेशल शॉउट आउट। लव परिणीति और राघव।"

परिणीति की सगाई में इतने रूपए की ड्रेस पहनकर पहुंची थी प्रियंका

CANNES FILM FESTIVAL 2023 में बॉलीवुड की ये हसीनाएं बिखेरेंगी अपने हुस्न का जलवा

हादसे का शिकार हुई 'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा, फैंस हुए परेशान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -