रणवीर ने बचाई मासूम बच्चे की जान!, वीडियो हो रहा वायरल
रणवीर ने बचाई मासूम बच्चे की जान!, वीडियो हो रहा वायरल
Share:

रणवीर सिंह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और वह जितने शानदार एक्टर हैं, उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। अब इन सभी के बीच रणवीर का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उनके नेक दिल के दीवाने हो गए हैं। आपको बता दें कि रणवीर ने एक रोते हुए बच्चे को भीड़ में बचाया, उसे प्यार किया। अब उसी के चलते रणवीर सुर्ख़ियों में हैं। जी दरअसल रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुए थे। यहाँ रणवीर की वजह से इवेंट में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं लोगों की भीड़ में एक बच्चा बीच में फंस गया था और वो रोने लगा। इसे देख रणवीर से रहा नहीं गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveersingh (@ranveersinghsfanclub)

जी हाँ और उसके बाद रणवीर ने बच्चे को गोद में उठा लिया और उसे भीड़ से निकालकर खूब प्यार किया। आप सभी को बता दें कि एक मासूम बच्चे के लिए रणवीर के इस स्वीट जेस्चर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और एक्टर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई लोग बच्चे को गोद में लेकर प्यार करते हुए रणवीर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कई फैंस हैं जो रणवीर पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इसे देख एक यूजर ने रणवीर की तारीफ में लिखा- Awww।।।ये बहुत स्वीट है।

रणवीर सिंह आप सुपरस्टार हैं। लव यू हीरो। इस तरह कई लोग रणवीर के इस अंदाज पर लोग अपना दिल हार रहे हैं। अब बात करें काम के बारे में रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। रणवीर की फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के साथ लोग क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न मनाएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया और अब लोगों को सर्कस की रिलीज का इंतजार है।

रिद्धि डोगरा ने बताया टाइगर-3 में काम करने का अनुभव

'गिल्टी माइंड्स' फेम श्रिया पिलगांवकर निभाने जा रही ये किरदार

'महिला की बॉडी का शेप दिखना अल्लाह को पसंद नहीं', इस एक्ट्रेस ने बताई हिजाब पहनने की वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -