ऐश्वर्या राय संग राजकुमार राव के रोमांस से मचा तहलका
ऐश्वर्या राय संग राजकुमार राव के रोमांस से मचा तहलका
Share:

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म फन्ने खान में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे। इस बीच ऐसी जानकारी मिली है कि इन दोनों के बीच का रोमांस इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। जी, हां ये सच है कि यह दोनों सेलेब्स इन दिनों हल्का—हल्का रोमांस फरमा रहे हैं। 

अरे दरअसल हम बात कर रहे हैं 'फन्ने खान' ​फिल्म के दूसरे गाने की, जो हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल 'हल्का—हल्का' है। इस गाने में राजकुमार रावा और ऐश्वर्या राय रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यू—ट्यूब पर इन दिनों यह गाना छाया हुआ है और इसे अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने से पहले फन्ने खान का एक और गाना 'मोहब्बत' रिलीज हुआ  था। इस गाने को  भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन एक रॉकस्टार के रूप में नजर आई थीं। अब हल्का—हल्का गाने में वह राजकुमार राव से इश्क फरमाती नजर आ रही हैं। इस गाने को सुनिधि चौहार और दिव्य कुमार ने अपनी आवाज से नवाजा है और इसमें अमित त्रिवेदी ने संगीत दिया है। 

बता दें कि फन्ने खान 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, दिव्या दत्ता, राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। 19 साल बाद अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ काम कर रहे हैं। फन्ने खान को अतुल मांजरेकर ने निर्देशित किया है। यह फिल्म एक  ऐसे पिता की कहानी है, जो अपनी बेटी के सपने को  पूरा करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा देता है। 

ये भी पढ़ें—

Fanney Khan First Song : रॉकस्‍टार बन जमकर थिरकीं ऐश्‍वर्या रॉय

FANNEY KHAN TRAILER : एक पिता के संघर्ष की दास्तां

ऐश के लिए बेटी ही है उनकी दुनिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -