मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का मेघा ठाकुर का हुआ निधन, 21 साल की उम्र में ली आखिरी साँस
मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का मेघा ठाकुर का हुआ निधन, 21 साल की उम्र में ली आखिरी साँस
Share:

जानी मानी मशहूर कनाडाई टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का "अचानक और अप्रत्याशित" देहांत हो गया। उनके माता-पिता ने यह खबर दी है। वह 21 वर्ष की थी। टिकटॉक पर 930000 से ज्यादा फॉलोअर्स वाली मेघा ठाकुर को बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता था। वह अक्सर अपने डांस के वीडियो भी पोस्ट करती रहती थीं।

मेघा के प्रोफ़ाइल से एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, उसके माता-पिता ने शेयर किया कि 24 नवंबर को मेघा की मृत्यु हो गई। उन्होंने लिखा, "भारी मन से हम घोषणा कर रहे हैं कि हमारे जीवन का प्रकाश, हमारी दयालु, देखभाल करने वाली और खूबसूरत बेटी मेघा ठाकुर का अचानक तथा अप्रत्याशित तौर पर 24 नवंबर, 2022 को तड़के निधन हो गया।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Megha (@meghaminnd)

मेघा के माता-पिता ने लिखा, "मेघा एक आत्मविश्वासी और आजाद लड़की थी। उसे बहुत याद किया जाएगा। वह अपने फैंस से प्यार करती थी और चाहती थी कि आप उसके निधन के बारे में जानें। इस समय, हम मेघा के लिए आपके आशीर्वाद का अनुरोध करते हैं। आपके विचार एवं प्रार्थनाएं उसके साथ होंगी उसकी आगे की यात्रा में।" मेघा ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई फैंस ने इंस्टाग्राम और ट्विटर का सहारा लिया। मेघा ठाकुर के माता-पिता कनाडा चले गए थे,जब वह केवल एक वर्ष की थी। 2019 में मेफील्ड सेकेंडरी स्कूल से पास होने के बाद, वह वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में पढ़ने चली गई। कॉलेज ज्वाइन करने के तुरंत पश्चात् उसने अपना टिकटॉक डेब्यू किया। मेघा ठाकुर के वीडियो में अक्सर काइली जेनर और बेला हदीद जैसी मशहूर स्टार्स के सिलसिले सम्मिलित होते थे। 

द्रौपदी का किरदार निभाकर पूरी तरह टूट गई थी ये एक्ट्रेस, खुद किया ये बड़ा खुलासा

जेनिफर विंगेट के हुस्न ने मचाया बवाल, देखकर छूटे फैंस के पसीने

'आज का दिन पूरा मेरे साथ बिताना', इंटरनेट पर छाया भारती सिंह का ये VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -