शारदा सिन्हा ने की मास्क पहनकर कीमती वोट देने की अपील
शारदा सिन्हा ने की मास्क पहनकर कीमती वोट देने की अपील
Share:

बेगूसराय: बिहार विधानसभा चुनाव में इन दिनों तेजी से मतदान के लिए कई स्तर पर कार्य हो रहे हैं। ऐसे में विभिन्न सेलिब्रिटी भी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते दिखाई दे रहे हैं। अब इसी कड़ी में बेगूसराय की बहू और पद्म भूषण शारदा सिन्हा ने एक वीडियो जारी कर लोगों से मतदान करने के लिए कहा है। जी दरअसल उन्होंने मतदान करने की अपील के साथ ही मतदान के दौरान कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे उपाय के बारे में भी लोगों को बताया है। आप सभी देख सकते हैं सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में अपने द्वारा गाए गए 'कहे तोहसे सजना तोरी सजनिया' गाने की तर्ज पर उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया है।

इस वीडियो में शारदा सिन्हा ने कहा है कि 'मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थी। लेकिन उससे लड़कर मैंने वायरस पर विजय पा लिया, उसके बाद लोकतंत्र का महापर्व चुनाव आ गया है और मैंने निश्चय किया है कि इस चुनाव में जरूर भाग लूंगी, आप भी भाग लीजिए।' आगे उन्होंने कहा है कि, 'चुनाव का पर्व है सोच लीजिए, हर एक मत है कीमती वोट कीजिए। दो गज की दूरी पर खड़े होइए, हैंड सेनीटाइजर यूज कीजिए। मास्क पहनकर बूथ चलिए ग्लब्स पहनकर वोट कीजिए, हरेक वोट है कीमती वोट कीजिए। जरूर वोट कीजिए क्योंकि यह आपका अधिकार है।'

अब इस समय शारदा सिन्हा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे आप जानते ही होंगे शारदा सिन्हा छठ और विवाह गीत मिथिला, मगध और भोजपुर के गाने गाती हैं। साल 2001 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड और 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा ने साल 1978 में पहली बार उगो हो सूरज देव भइल अरघ केरअ बेर गाना गाया था।

सरकार ने जारी किये कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग कानून से जुड़े विवाद के समाधान के लिए नियम

दिल्ली में सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर, जल्द करें आवेदन

Flipkart दे रहा शानदार अवसर, फ्री में खरीदें अपना पसंदीदा स्मार्टफोन,

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -