सुप्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर जेपी कौशिक का निधन
सुप्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर जेपी कौशिक का निधन
Share:

रोहतक: सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक और म्यूजिक डायरेक्टर जेपी कौशिक का मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्री कौशिक के निधन से मुंबई के अलावा पूरे देश में रंगकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत कौशिक राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। यह सम्मान उन्हें 'शहर और सपना' में बेहतर म्यूजिक के लिए दिया गया था। हरियाणा के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी रघुविन्दर सिंह मलिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूं तो श्री कौशिक ने मुम्बई से अपने कैरियर की शुरूआत हिन्दुस्तान के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' से की थी।

हरियाणा प्रदेश के रोहतक जिले के गांव पहरावर के रहने वाले थे। वे रोहतक शहर के डेरी पाणे में रहे। अपनी प्रारम्भिक शिक्षा यहीं ग्रहण की थी। और उन्होंने हरियाणवी फिल्मों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। हरियाणा में भी उन्होंने हरियाणा में बनने वाली पहली फिल्म बहुरानी से अपनी पारी की शुरूआत की.थी। बाद में उन्होंने चंद्रावल और सांझी सहित अनेक हरियाणवी फिल्मों में म्यूजिक दिया। 

हरियाणा के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी रघुविन्दर सिंह मलिक, अरविन्द स्वामी, भाल सिंह बल्हारा, जगबीर राठी, नवीन औल्हान, जनार्दन शर्मा, अनिल विज, सुमित्रा हुड्डा, गजेन्द्र फौगाट, अशोक वर्मा व सुभाष नगाड़ा, फिल्मकार वीएम बेचैन ने म्यूजिक डायरेक्टर जेपी कौशिक के निधन पर गहरा दुख व शोक प्रकट किया है। इन सभी रंगकर्मियों का कहना था कि श्री कौशिक के निधन से हमने एक बेहतर म्यूजिक डायरेक्टर के साथ-साथ एक बेहतर इंसान खो दिया है।

और पढ़े-

हरियाणा बस में 2 बहनों से छेड़छाड़ के आरोपी हुए बरी

हरियाणा की 14 साल की लड़की हुई सोशल मीडिया पर वायरल

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -