किशोरी ने की लवमैरिज तो परिजन ने किया आग के हवाले
किशोरी ने की लवमैरिज तो परिजन ने किया आग के हवाले
Share:

लाहौर : पाकिस्तान में एक किशोरी को लव मैरिज करना भारी पड़ गया। दरअसल लव मैरिज करने से उसके परिजन नाराज हो गए। परिजन ने उस पर पैट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। देश में झूठी शान के नाम पर होने वाली हत्याओं के दौर में यह एक ताजा उदाहरण है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय जीनत बीबी को जिंदा जला दिया। लड़की जलने के कारण तड़प उठी। उसकी हालत बेहद खराब हो गई थी। बाद में उसने दम तोड़ दिया। लाहौर के पूर्वी शहर में यह घटना हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीनत ने एक सप्ताह पूर्व ही विवाह किया था। इस मामले में लौहार पुलिस को जानकारी मिली तो उसने कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज कर लिया। परवीन ने बुधवार सुबह 9.30 बजे अपनी बेटी जीनत को जिंदा जला दिया। जीनत ने हसन नामक व्यक्ति से 29 मई को विवाह कर लिया था। बीते कुछ माह में इसे आॅनर किलिंग जैसी तीसरी घटना माना गया है। इस हत्या के लिए उसकी मां परवीन को पकड़ लिया गया है। अब पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ कर रही है।

दरअसल उनके माता - पिता ने उनके रिश्तेदार को स्वीकार करने से मना कर दिया था। इसके बाद जीनत, हसन के ही साथ वह घर से भाग निकली। ऐसे में न्यायालय में उससे निकाह कर लिया। मगर परिजन ने इन्हें स्वीकार नहीं किया। हालांकि परवीन ने यह कहा कि परिवार के सदस्यों ने उसे क्षमा कर दिया है और उसे घर बुला लिया गया। इसके बाद जीनत घर आने हेतु तैयार हो गई। जीनत अपने घर पहुंची तो उसकी मां और उसके भाई ने उसे आग के हवाले कर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -