लड़की को भगा ले गया युवक तो परिजन ने बदला लेने के लिए किया यह खौफनाक काम
लड़की को भगा ले गया युवक तो परिजन ने बदला लेने के लिए किया यह खौफनाक काम
Share:

इंदौर: शहर में अपहरण का एक ऐसा मामला सामने आया है जो सभी को हैरान कर रहा है। जी दरअसल यहां पर एक व्यक्ति दूसरी जाति की लड़की को भगाकर ले गया। ऐसा होने से इस बात का खामियाजा उसके 17 साल के नाबालिग भतीजे को भुगतना पड़ा है। बताया जा रहा है लड़की के परिजनों ने उस व्यक्ति के भतीजे का अपहरण कर लिया और यह कह दिया कि हमारी लड़की लाओ और अपना लड़का ले जाओ। जी दरअसल इस मामले को राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

खबरें यह भी है कि पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ही नाबालिग को किया सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले के बारे में बात करते हुए थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने बताया कि, 'शनिवार रात हमें शिकायत मिली थी कि कुछ 4 -5 अज्ञात बदमाश नाबालिग लड़के को घर से अपहरण कर ले गए है।' इसी के साथ आगे उन्होंने कहा पुलिस ने जब घरवालों से बात की, तो लड़के की मां दुर्गा चौहान ने कहा कि 'उसका देवर इंदौर के बाहर रहता है। वह किसी लड़की को लेकर भाग गया है।'

जैसे ही यह बात लड़की के परिजनों को पता चली वैसे ही महिला के परिजन उसे खोजते हुए इंदौर आए। उसके बाद उन्होंने लड़की को पाने के लिए लड़के के भतीजे विकास चौहान का अपहरण कर लिया। इस बारे में जैसे ही जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने खोज करना शुरू कर दी। बाद में बीते रविवार शाम विकास धामनोद से सुरक्षित मिल गया है।

ग्वालियर की सड़कों का हाल देख बोले सांसद- 'नगर निगम नरक निगम हो गया'

सामने आई कोरोना वैक्सीन की कीमतें, सीरम इंस्टिट्यूट ने बताया कितने की मिलेगी Covishield

टीके में भी राजनीति?? हे ईश्वर! कमाल है: CM शिवराज सिंह चौहान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -