IPS अफसरों के जज्बे को 'फेम इंडिया' का सलाम, जारी की 25 उत्कृष्ट अधिकारियों की सूची
IPS अफसरों के जज्बे को 'फेम इंडिया' का सलाम, जारी की 25 उत्कृष्ट अधिकारियों की सूची
Share:

नई दिल्ली: किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा पुलिस वालों पर ही निर्भर करती है। पुलिस व्यवस्था सभी प्रकार की शासन प्रणालियों में अहम् योगदान देती है। देश में शान्ति बनाये रखने के लिए पुलिस का अस्तित्व अत्यंत आवश्यक है। हाल ही में जब देश में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है,  ऐसे में भी ये पुलिसकर्मी अपनी जान की परवाह ना करते हुए हमारी सुरक्षा में दिन-रात लगे हुए हैं। ऐसे में इन पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फेम इंडिया द्वारा हर साल एक सर्वे किया जाता है, जिसमे विभिन्न मानदंडों के आधार पर उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों का चयन होता है। इस वर्ष भी देश के सभी पुलिसकर्मी  फेम इंडिया ने देश के ऐसे आईपीएस अधिकारियों का सर्वे किया है, जो अपने कार्यों और प्रयासों से लोगों के जीवन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने, समाज में सौहार्द स्थापित करने और सकारात्मक संभावनाओं को मजबूत करने की निरंतर और ईमानदार कोशिश कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में फेम इंडिया ने 25 उत्कृष्ट आईपीएस अधिकारियों 2020 का यह सर्वे कार्यशैली, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, जज्बा, जागरूकता, कानून व्यवस्था, जनता से जुड़ाव, प्रभाव, छवि और कार्यकाल जैसे 12 मानदंडों पर किया गया है।

वर्तमान में देश भर में लगभग चार हजार कार्यरत आईपीएस अफसरों में से केवल 25 अफसरों को उत्कृष्ट के तौर पर चुनना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य था। इसमें  सबसे पहले फेम इंडिया मैगजीन - एशिया पोस्ट सर्वे ने 1994 बैच तक के वरिष्ठ IPS को इस सर्वे में शामिल कर विभिन्न स्रोतों और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर शुरुआत में 200 अधिकारियों के नामों का चुनाव किया गया। 25 श्रेणी में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय और ग्राउंड रिपोर्ट को आधार बना कर फेम इंडिया मैगजीन-एशिया पोस्ट का यह वार्षिक सर्वे "25 उत्कृष्ट आईपीएस 2020" किया गया है। 

ये है फेम इंडिया द्वारा "25 उत्कृष्ट आईपीएस 2020" की सूची:- 

प्रभावशाली- अरविंद कुमार , प्रमुख- इंटेलिजेंस ब्यूरो, (1984)
असरदार- समंत कुमार गोयल, रॉ प्रमुख (1984)
अनुभवी – एस एस देसवाल , महानिदेशक, आईटीबीपी (1984)
शख्सियत – ए पी महेश्वरी, महानिदेशक , सीआरपीएफ (1984)
आदर्श – अनुप कुमार सिंह , महानिदेशक , एनएसजी (1985)
चर्चित – एस एन सिन्हा, पुलिस आयुक्त , दिल्ली (1985)
विलक्षण – गुप्तेश्वर पांडेय पुलिस महानिदेशक , बिहार ( 1987)
क्षमतावान – एम महेंद्र रेड्डी , पुलिस महानिदेशक , तेलंगाना 1986
दूरदर्शी – दिलबाग सिंह , पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर (1987)
शक्ति- आर श्रीलेखा पुलिस महानिदेशक , केरल (1987)
योग्य – दिनकर गुप्ता पुलिस महानिदेशक , पंजाब (1987)
बेजोड़ – परमवीर सिंह , पुलिस आयुक्त , मुम्बई , महाराष्ट्र ( 1988)
शानदार – आनंद कुमार , पुलिस महानिदेशक ( जेल ) उत्तर प्रदेश (1988)
जिम्मेदार – भगवान लाल सोनी , अपर पुलिस महानिदेशक ( क्राईम ) राजस्थान (1988)
कर्मठ – संजय बेनीवाल पुलिस महानिदेशक , चंडीगढ़ (1989)
सक्रिय – अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक ( लॉ एंड ऑर्डर ) उत्तराखंड (1989)
कामयाब – मुहम्मद अकील पुलिस आयुक्त , गुरुग्राम , हरियाणा ळनतहंवद ( 1989)
प्रतिभावान – अनिल पालटा अपर पुलिस महानिदेशक , झारखंड (1990)
कर्मयोद्धा – अनुज शर्मा पुलिस आयुक्त , कोलकत्ता , पश्चिम बंगाल (1991)
जागरूक – वरूण कपूर , अपर पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश (1991)
कर्त्तव्यनिष्ठ – अजय आनंद , अपर पुलिस महानिदेशक आगरा , उत्तर प्रदेश (1992)
लगनशील – अरूण देव गौतम , गृह सचिव , छत्तीसगढ़ (1992)
ऊर्जावान – मनीष शंकर शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक , मध्य प्रदेश (1992)
सरोकार – संजय सक्सेना , अपर पुलिस महानिदेशक ट्रेनिंग , महाराष्ट्र (1993)

इन सभी अधिकारियों की कर्तव्यपरायणता और जज्बे को Newstrack दिल से सलाम करता है।

कोरोना को मात देने के लिए आधुनिक तरीके उपयोग कर रहा यह राज्य

नहीं होगी क्वारंटाइन स्थानों की कमी, इस एसोसिएशन ने की कमरें उपलब्ध कराने के पेशकश

कोरोना की चेन तोड़ने गायकों का समूह मैदान में कूदा, संदेश सुनकर हिल गए लोग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -