फेम इंडिया एशिया पोस्ट 40@40 -  राजनीति के उज्ज्वल सितारे 2020 सर्वे
फेम इंडिया एशिया पोस्ट 40@40 - राजनीति के उज्ज्वल सितारे 2020 सर्वे"
Share:

नई दिल्ली: भारत के युवाओं में  सकारात्मक परिवर्तन की सुखद बयार आयी है। भारतीय जनतंत्र ने विश्व भर में अपनी सशक्त भूमिका दर्ज की है। इसका पूरा श्रेय भारत के उन युवाओं को जाता है जिनकी सोच में देश की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर क्रांतिकारी बदलाव आया है। हाल के वर्षों में भारतीय युवाओं के खास अंदाज ने विश्व के दिग्गजों का ध्यान आकर्षि‍त किया है। राजनीति में न सिर्फ सभ्य, सुशिक्षित और समझदार नौजवानों का पदार्पण हुआ है, बल्कि इनकी दूरदर्शिता और सूझ-बूझ पर बड़ी- बड़ी राजनीतिक पार्टियां भी अपना दांव खेल रही हैं।  हर जगह युवा अपनी नयी सोच व नये विचारों के साथ आगे आ रहे हैं, इसलिए आवश्यक है राजनीति के उज्जवल सितारों का प्रोत्साहन। फेम इंडिया मैगज़ीन - एशिया पोस्ट सर्वे एजेंसी ने साथ मिलकर 40 वर्ष से कम उम्र में ही राजनीति की ऊँचाइयां छू रहे और एक नया मानदंड स्थापित कर रहे युवा राजनेताओं के कंधों की मजबूती को परखा है।  योग्यता, दूरदर्शिता, अनुभव, छवि, कार्य व संवाद क्षमता और लोकप्रियता आदि बिन्दुओं को पैमाना बना किये गये सर्वे में देश भर से 40 वर्ष से कम आयु के सर्वश्रेष्ठ युवा राजनेताओं की लिस्ट में चयनित प्रमुख स्थान पाने वाले शीर्षस्थ 40 युवा राजनेताओं के नाम निम्नलिखित हैं :-

-तेजस्वी सूर्या (30 ) कर्नाटक ( सांसद - बैंगलोर साउथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष - भाजयुमो)

-तेजस्वी यादव ( 31 ) बिहार (नेता प्रतिपक्ष - बिहार विधानसभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष - राष्ट्रीय जनता दल)

-आदित्य ठाकरे (30) महाराष्ट्र ( पर्यावरण एवं पर्यटन मंत्री - महाराष्ट्र सरकार, युवासेना प्रमुख )

- दुष्यंत चौटाला (32 ) हरियाणा ( उपमुख्यमंत्री - हरियाणा सरकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष - जननायक जनता पार्टी)

-राम मोहन नायडू किंजारापु ( 32) आंध्र प्रदेश ( सांसद - श्रीकाकुलम लोकसभा, राष्ट्रीय महासचिव - तेलुगु देशम पार्टी)

-जमयांग सेरिंग नामग्याल ( 36) लद्दाख (सांसद - लद्दाख लोकसभा, भाजपा)

-राम्या हरिदास ( 34) केरल ( सांसद - अलथुरा लोकसभा, कांग्रेस )

-महंत बालकनाथ ( 36) राजस्थान ( सांसद - अलवर लोकसभा, भाजपा )

-रक्षा खड़से ( 33) महाराष्ट्र ( सांसद - रावेर लोकसभा, भाजपा)

-चिराग पासवान ( 38 ) बिहार ( सांसद - जमुई लोकसभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष - लोक जनशक्ति पार्टी)

-चंद्राणी मुर्मू (27 ) उड़ीसा (सांसद - क्योंझर लोकसभा, बीजेडी)

-प्रवीण कुमार निषाद (31) उत्तरप्रदेश ( सांसद - संतकबीरनगर लोकसभा, भाजपा)

-अशोक चांदना ( 36) राजस्थान ( युवा मामले एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल, रोजगार, परिवहन राज्यमंत्री - राजस्थान सरकार )

-उमेश पटेल (37) छत्तीसगढ़ ( उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री - छत्तीसगढ़ सरकार )

-संदीप सिंह (29 ) उत्तरप्रदेश ( वित्त, शिक्षा राज्यमंत्री - उत्तरप्रदेश सरकार)

-मुकेश सहनी ( 39 ) बिहार ( पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री - बिहार सरकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष - विकासशील इंसान पार्टी )

-राघव चड्ढा ( 32) दिल्ली ( विधायक - राजेन्द्र नगर विधानसभा )

-मिमी चक्रवर्ती ( 31) पश्चिम बंगाल ( सांसद - जादवपुर लोकसभा , तृणमूल कांग्रेस )

-रीना कश्यप ( 35 ) हिमाचल प्रदेश ( विधायक - पच्‍छाद विधानसभा)

-श्रीनिवास बी.वी. ( 40) कर्नाटक ( राष्ट्रीय अध्यक्ष - यूथ कांग्रेस , दिल्ली)

-दविंदर सिंह घुबाया (25 )  पंजाब ( विधायक - फाजिल्का विधानसभा)

-मधुकेश्वर देसाई  ( 33) मुम्बई ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - भाजयुमो, दिल्ली)

-वैभव गहलोत ( 39 ) राजस्थान ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

-शरद जुगलाल कोल ( 31 ) मध्यप्रदेश, ( भाजपा विधायक - ब्यौहारी विधानसभा)

-योगेश मौर्य (33 ) उत्तर प्रदेश ( भारतीय जनता पार्टी)

-एजाज इंजीनियर (35 ) जम्मू कश्मीर, ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - भाजयुमो, दिल्ली)

- कर्तिकेय सिंह चौहान  ( 26 )  मध्यप्रदेश ( भारतीय जनता पार्टी)

-चारू प्रज्ञा ( 37) उत्तर प्रदेश  ( राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा , नई दिल्ली)

-जयवीर शेरगिल ( 38 ) पंजाब ( राष्ट्रीय प्रवक्ता - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

-प्रबल प्रताप सिंह तोमर ( 27 ) मध्यप्रदेश, ( भारतीय जनता पार्टी)

-अभिजात मिश्रा ( 37 ) उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय महासचिव - भाजयुमो, दिल्ली)

-आइशी घोष (25) पश्चिम बंगाल, ( अध्यक्ष - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ)

-नेहा जोशी (33) उत्तराखंड, ( राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजयुमो, दिल्ली)

-नीरज कुंदन ( 30) जम्मू कश्मीर ( राष्ट्रीय अध्यक्ष - एनएसयूआई)

-निधि त्रिपाठी ( 32 ) राष्ट्रीय महामंत्री (  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नई दिल्ली )

-पार्थ पवार ( 30 ) महाराष्ट्र (  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी , महाराष्ट्र)

-प्रबल पटेल ( 27 ) मध्यप्रदेश (  भारतीय जनता पार्टी , मध्यप्रदेश)

-गीतांजलि बरुआ ( 33) असम, ( राष्ट्रीय अध्यक्ष, परिसंघ महिला मोर्चा, दिल्ली)

-दिलीप धनराज गुप्ता ( 38 ) मध्यप्रदेश ( भाजपा किसान मोर्चा, दिल्ली)

-ओमप्रकाश सेतु ( 33 ) बिहार ( युवा जनता दल (युनाइटेड) )

'मिशन बंगाल' पर भाजपा, 5 दिसंबर को एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी पार्टी

अमेरिका ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों के लिए वीजा नियमों को किया मजबूत

किसान आंदोलन पर राहुल का ट्वीट - 'कृषि कानूनों को रद्द करने से कुछ भी कम स्वीकार करना विश्वासघात होगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -