रोहित के परिवार ने कहा, बुद्धं शरणम् गच्छामी्
रोहित के परिवार ने कहा, बुद्धं शरणम् गच्छामी्
Share:

मुंबई ​: हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में दलित छात्र शोधार्थी रोहित वेमुला की आत्महत्या के बाद राजनीतिक हंगामा हुआ। इस हंगामे में रोहित के परिवार को भी काफी कुछ झेलना पड़ा था। मगर अब यह जानकारी मिली है कि दलित छात्र रोहित वेमुला अब हिंदू धर्म से निकलकर बौद्ध धर्म अपना रहा है। भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर इस तरह की बात सामने आई है। रोहित की मां राधिका और भाई राजा मुंबई में धर्म परिवर्तन करेंगे। दलित छात्र रोहित वेमुला हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थी थे।

इस वर्ष जनवरी माह में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। दरअसल वे पीएचडी के विद्यार्थी थे, जो कि होस्टल में रहते थे। मगर विश्वविद्यालय के होस्टल को उनके ही साथ अन्य विद्यार्थियों से खाली करवा लिया गया था। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। रोहित की आत्महत्या पर जमकर बवाल मचा। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाए तो भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं की गलत बयानी की बात भी कही।

रोहित के भाई राजा वेमुला ने मीडिया को बताया कि उनका परिवार मुंबई की आंबेडकर ट्रस्ट सोसायटी में बौद्ध धर्म अपनाने का निर्णय ले रहा है। रोहित के परिवार द्वारा यह कहा गया है कि हिंदुओं को लेकर उनके मन में किसी तरह की दुर्भावना नहीं है। रोहित को हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने परेशान किया हो एसी संभावना भी है। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया।

उल्लेखनीय है कि रोहित को होस्टल से निकाले जाने के बाद उनकी छात्रवृत्ति को भी रोक दिया गया था। जिससे भी रोहित परेशान थे। रोहित का अंतिम संस्कार बौद्ध रीति से किया गया था। रोहित को दलित बताते हुए कहा गया था कि एक दलित विद्यार्थी ने राजनीति के चलते आत्महत्या कर ली। अब उसकी मृत्यु पर राजनीति हो रही है। उनकी मां राधिका ने न्यायालय में कहा था कि उन्होंने दलित परंपराओं के अनुसार अपने बच्चों की परवरिश की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -