कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास? जानिए इसकी तारीख और महत्व
कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास? जानिए इसकी तारीख और महत्व
Share:

वैदिक पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन मास 12वां माह माना जाता है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, फरवरी एवं मार्च माह में फाल्गुन मास पड़ता है। हिंदू धर्म में फाल्गुन मास की खास अहमियत है। क्योंकि इस मास में महदवे का विशेष दिन महाशिवरात्रि पड़ती है। इसके साथ ही इस मास में रंगों का पर्व होली भी पड़ती है। बता दें कि इस मास का आरम्भ 6 फरवरी 2023, सोमवार से हो रहा है तथा समाप्ति 7 मार्च 2023, मंगलवार को हो रही है। 

फाल्गुन मास 2023 का धार्मिक महत्व:-
फाल्गुन मास में महादेव एवं प्रभु श्री विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। क्योंकि इस मास में महदवे को समर्पित महाशिवरात्रि एवं प्रभु श्री विष्णु से संबंधित आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है।

फाल्गुन मास में दान का महत्व:-
माघ मास की भांति फाल्गुन मास में भी दान की खास अहमियत है। इस माह में जरूरतमंदों की अपनी योग्यता के मुताबिक, शुद्ध घी, सरसों का तेल, मौसमी फल, अनाज, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पितरों का निमित्त तर्पण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

फाल्गुन मास में पड़ने वाले प्रमुख व्रत त्योहार:-
17 फरवरी 2023 शुक्रवार- विजया एकादशी
18 फरवरी 2023 शनिवार- महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
20 फरवरी 2023 सोमवार- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या
21 फरवरी, मंगलवार- फुलैरा दूज
3 मार्च 2023, शुक्रवार- आमलकी एकादशी
7 मार्च 2023, मंगलवार- होलिका दहन
8 मार्च 2023, बुधवार- होली

'भगवान देवनारायण से आशीर्वाद मांगने आया हूं', राजस्थान में बोले PM मोदी

चाइनीज मांझे ने खतरे में डाली एक और जान, कट गया गला

अचानक ट्रेन के अगले हिस्से से टकराया गया क्रेन का हुक और फिर जो हुआ...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -