तेजी से बढ़ रहे हैं 500 और 2000 के नकली नोट, RBI ने बताया कैसे पहचानें असली?
तेजी से बढ़ रहे हैं 500 और 2000 के नकली नोट, RBI ने बताया कैसे पहचानें असली?
Share:

नई दिल्ली: आजकल भारत में नकली नोटों का प्रचलन काफी बढ़ गया है। RBI ने ताजा आंकड़ा जारी किया है, जिसके मुताबिक 500 रुपये के नकली नोटों में वर्ष 2020-2021 में 102 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जबकि 2000 रुपये के नोट में  54 प्रतिशत की वृद्धि, तथा 10 रुपये के नोट में 16.4 20 रुपये के नोट में 16.5 तथा 200 रुपये के नोट में 11.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

वही इससे पहले वर्ष 2016 में सरकार ने नोटबंदी की थी, तत्पश्चात, ये उम्मीद की जा रही थी कि बाजार से जाली नोट बंद हो जाएंगे। इसलिए सरकार ने 1000 एवं 500 के नोट बंद किए। किन्तु शातिर जालसाजों ने नए 500 एवं 2000 रुपये के जाली नोट भी तैयार कर लिए जो, हुबहू असली नोट के जैसे लगते हैं। आज हम आपको 500 एवं 2000 के नोट को चेक करने के कुछ सरल तरीके बताने जा रहे हैं। दरअसल, बीते वर्ष की बात करें तो  2019-20 में 500 रुपये के 30,054 फर्जी नोट पकड़े गए ​थे। इसकी तुलना में देखा जाए, तो 2020-21 के बीच 31.3 प्रतिशत नकली नोटों (fake currency notes of 500 rupees) का इजाफा हुआ है, जो कि 39,453 रुपए बैठती है। बता दें 500 रुपए के नोटों के अतिरिक्त भी 2, 5, 10 और 2000 रुपये के नोट भी सम्मिलित हैं। ये आसान तरीके आप RBI की पोस्ट में देख सकते है। 

नकली नोट को ऐसे पहचानें
RBI ने अपनी Paisa bolta hai साइट- https://paisaboltahai.rbi.org.in/pdf/Rs500%20Currency%20Note_Eng_05022019.pdf पर इस 500 के इस नोट को पहचानने के लिए 17 पॉइन्ट्स बताए हैं. आप इस साईट पर जाकर डायरेक्ट देख सकते है.

 

प्रधानमंत्री ने आईएसबी की बैठक में कहा ,भारत की पुरे विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

महाराष्ट्र के पालघर में बस दुर्घटना , 15 यात्री घायल, सरकार ने दिए जांच के आदेश

सस्ता होगा खाने का तेल ! सरकार ने दो सालों के लिए ख़त्म की कस्टम ड्यूटी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -