फर्जी भर्ती एजेंट को गोवा पुलिस साइबर सेल ने किया गिरफ्तार
फर्जी भर्ती एजेंट को गोवा पुलिस साइबर सेल ने किया गिरफ्तार
Share:

पणजी: गोवा पुलिस साइबर सेल ने असम के रहने वाले एक फर्जी भर्ती एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है। यह एजेंट नाविकों को नौकरी देने का लालच देता था। इसी के साथ वह नौसैनिकों को जहाज पर चढ़ाने और फिर उन्हें धोखा देने का काम करता था। हाल ही में साइबर सेल ने एक बयान भी जारी किया है। इस बयान के अनुसार, "गुवाहाटी के रहने वाले आरोपी सुमित उपाध्याय को असम और मुंबई से पुलिस एजेंसियों के संयुक्त अभियान चलाकर उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह फ्लाइट से मुंबई भागने की तैयारी कर रहा था।"

इस बयान में यह भी कहा गया है, 'ओवर्ट मरीन' की शिकायत में यह लिखवाया गया है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कंपनी की एक फर्जी वेबसाइट बनाई थी। वह इच्छुक नाविकों को नियुक्ति पत्र जारी करने से पहले सभी से 5 लाख रुपये तक की प्रोसेसिंग प्लेसमेंट की फीस देने के लिए कहा करते थे। कई महानिदेशक, शिपिंग द्वारा इस संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई थीं।' इसी के साथ बयान में बताया गया है कि, "फर्जी वेबसाइट बनाने के बाद सुमित फरार हो गया था और फर्जी पहचानपत्र, सिम कार्ड का उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई और गुवाहाटी में इस्तेमाल करता था।"

इस मामले के बारे में पुलिस का कहना है, "आरोपी ने जैसे ही मुंबई से फरार होने का प्रयास किया। तो पुलिस उप महानिरीक्षक, शिवदीप लांडे और पुलिस इंस्पेक्टर दया नाइक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सहार एयरपोर्ट और साइबर सेल गोआ की संयुक्त टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया।"

IPL 2021: धोनी ने रोहित शर्मा को क्यों कहा 'लालची' ? वायरल हुआ Video

'Palazzo 2' लेकर आ रहीं हैं हिमांशी खुराना, सामने आया फर्स्ट लुक

'योगी की 'ठोक दो' नीति के शिकार 37% मुस्लिम क्यों ?' ओवैसी का यूपी सीएम पर हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -