आस्था और सफलता का सही मूल मंत्र
आस्था और सफलता का सही मूल मंत्र
Share:

हम इस संसार में कुछ अर्जित करने के लिए आए थे, लेकिन सपनों में खो गए। इस क्रम में दिन-रात सपने देखने लगे और सपनों को सत्य भी मानने लगे। इसका नतीजा यह हुआ कि हमारे हृदय के अंदर छिपी हुई जो सच्चाई है, हम उसे ही भूल गए। मेरा कहना यह कि आप सपना क्यों देख रहे हैं? आंखें लिए। यह सपना नहीं है कि आप जीवित हैं। यह सपना नहीं है कि आपके अंदर एक सांस आती है। यह सपना नहीं है कि आपका एक हृदय है। इसे स्वीकार कीजिए। सपने में आप क्यों फंसे हुए हैं? हम लोग भविष्य की चिंताओं में लग जाते हैं।

अगर भविष्य बदल ही लेंगे, तो वह भविष्य कहां रहा। यह शरीर कहां रहता है? यह सांस कहां चलती है? न भविष्य में, न भूतकाल में, वह सांस तो वर्तमान काल में चलती है। भविष्य की बात कोई नहीं जानता कि यह सांस आए या न आए, यह बात किसे मालूम है? हम सभी जीवन में असली स्वतंत्रता को पहचानें, क्योंकि आपका हृदयरूपी पक्षी उस अनंत आकाश में उड़ना चाहता है। पल दो पल के लिए नहीं, जीवन भर के लिए। वह उस स्वतंत्रता को महसूस करना चाहता है, जहां चिंताएं नहीं, दुख-दर्द या पीड़ा नहीं, जहां काल या समय की बेड़ियां नहीं, बल्कि सिर्फ आनंद ही आनंद हो। 

यदि आपने उसकी पुकार को अनसुना कर दिया, तो यह जीवन भी सूना-सूना रहेगा। क्या हम विचार करते हैं कि यही अवसर है? हजारों लोग हिमालय की चोटी पर चढ़ने के लिए निकलते हैं। कुछ परिश्रम कर थोड़ा आगे बढ़ते हैं और यदि कोई बाधा आ जाती है, तो लौटकर घर आ जाते हैं। गिने-चुने ही सफल हो पाते हैं। मोहनदास करमचंद गांधी साधारण विद्यालय के साधारण विद्यार्थी थे। एक दिन वह राष्ट्रपिता बन गए। लोग कहते हैं कि हमने तो काफी प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिली।

यह असंभव है कि कोई परिश्रम करे और उसे सफलता न मिले। यदि आपको असफल लोगों की कहानी सुनाई जाए, तो पता चलेगा कि उन्होंने पूरे मन से परिश्रम नहीं किया। हम विद्वान बनना चाहते तो हैं, परंतु क्या कभी विचार किया कि क्या गूढ़ व रहस्य है वहां तक पहुंचने के लिए? परीक्षा कोई भी हो, प्रत्याशी तो हजारों की संख्या में सम्मिलित होते ही हैं, लेकिन सफल कुछ ही हो पाते हैं। असफल परीक्षार्थी की असफलता का मुख्य कारण है, आस्था व विश्वास की कमी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -