फैसल ने अपने 8 साथियों के साथ मिलकर मिश्रा बंधुओं को मारा चाक़ू, गिरफ़्तार एक भी नहीं..
फैसल ने अपने 8 साथियों के साथ मिलकर मिश्रा बंधुओं को मारा चाक़ू, गिरफ़्तार एक भी नहीं..
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 2 छात्रों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के नाम ओमकुमार मिश्रा और जयकुमार मिश्रा बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुख्य आरोपित फैज़ल है, जिसने अपने बाइक सवार 8 साथियों के साथ मिश्रा बंधुओं पर हमला किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर के आरोपितों की खोजबीन शुरू कर दी है। घटना 3 जुलाई 2022 (रविवार) की है।

 

घटना की FIR पीड़ित जयकुमार मिश्रा ने दर्ज करवाई है। जयकुमार ने बताया है कि, 'मैं कोनी शासकीय इजीनियरिंग कालेज गेट पास रह कर गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय (GGU) में BSC फर्स्ट ईयर की पढाई कर रहा हूँ। 3 जुलाई की शाम करीब 7 बजे मैं अपने भाई ओम कुमार मिश्रा के साथ पैदल बाजार जा रहा था। इसी बीच 3 बाइक पर 8 लड़के आए। उसमें से एक का नाम फैज़ल है। हमलावरों में से एक के हाथ में चाकू था। वो हमसे गाली-गलौज करने लगे।' पीड़ितों ने अपनी शिकायत में बताया है कि, 'कुछ देर बाद हमलावर मुझे और मेरे भाई को लात-घूसों से मारने लगे। इस बीच मेरे भाई ओमकुमार के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। मेरे भाई ओमकुमार मिश्र के बाएँ हाथ और दाएँ कँधे पर भी चोट लगी है। घटनास्थल पर मौजूद आस-पास के कई लोगों ने इस घटना को देखा है।'

पीड़ितों की शिकायत पर बिलासपुर की थाना कोनी पुलिस ने धारा 147, 148, 307, 294 और 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नामजद फैज़ल को और उसके 8 साथियों को अज्ञात में आरोपित बनाया है। SHO कोनी में मीडिया को बताया है कि, 'अभी इस मामले में पुलिस की छानबीन चल रही है। कोई नया अपडेट जाँच के बाद ही बता पाएँगे।' हालाँकि, अभी तक इस मामले कोई गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है। 

Video: कुत्ते के भौंकने से नाराज हुआ पड़ोसी, पूरे परिवार पर किया डंडे से हमला

यूपी: मदरसे में ले जाकर हिन्दू युवती को बनाया मुस्लिम, फिर जबरन निकाह...

क्लासरूम के पीछे ले जाकर मोहम्मद ज़ाकिर ने 7वीं की छात्रा के साथ किया कुकर्म, हुआ गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -