फड़नवीस कैबिनेट में भी जल्द होंगे फेरबदल
फड़नवीस कैबिनेट में भी जल्द होंगे फेरबदल
Share:

मुंबई : केंद्र के बाद अब महाराष्ट्र कैबिनेट में भी जल्द ही बदलाव होने वाले है। बीस माह पुरानी फड़नवीस सरकार इस फेरबदल में वरिष्ठ मंत्री एकनात खडसे के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए स्थान को भी भरेगी। बीते माह खडसे ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इस्तीफा दे दिया था। उनके पास राजस्व मंत्रालय समेत 10 विभाग थे, जिन्हें फड़नवीस अस्थाई रुप से देख रहे थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल का विस्तार कल किया जाएगा। 10 जुलाई से फड़नवीस चार दिनों की रुस यात्रा पर जा रहे है, ऐसे में जाहिर है ये फेरबदल इससे पहले ही होगा। 18 जुलाई से मानसून सत्र भी शुरु होने वाला है। बता दें कि फड़नवीस सरकार में कुल 19 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री है।

अभी 14 मंत्री पद भरे जाने है। हांलाकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कल होने वाले फेरबदल में सभी रिक्त पद भरे जाएंगे या नहीं। बीजेपी के सहयोगी दलों- स्वाभिमानी पक्ष के सदाभाउ खोट और राष्ट्रीय समाज पक्ष के महादेव जनकर को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। विस्तार में शिवसेना की भागीदारी के बारे में कोई शब्द नहीं कहा गया है जिसकी हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में अनदेखी की गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -