कभी गंभीर बीमारी का शिकार हो गए थे हनी सिंह, अब बढ़ गया है वजन
कभी गंभीर बीमारी का शिकार हो गए थे हनी सिंह, अब बढ़ गया है वजन
Share:

पंजाब के बेहतरीन सिंगर हनी सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। हनी सिंह एक बेहतरीन सिंगर हैं और आज के समय में वह बहुत पॉपुलर हैं। हनी सिंह ने रैप म्यूजिक से सभी को अपना दीवाना बना दिया और आज हनी 37 साल के हो गए हैं। वहीं आपको बता दें कि उनका जन्म 1983 को होशियारपुर में हुआ था लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं की उनका असली नाम हिरदेश सिंह है। जी हाँ, दरअसल हनी ने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से संगीत की पढ़ाई की है और दिल्ली आने के बाद उन्होंने रैप करना शुरू किया। वहीं देखते ही देखते वह फेमस हो गए। आप सभी को बता दें कि हनी सिंह ने सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ पहला गाना गया जो की सुपरहिट था। और वह आजतक अपने हर गाने में 'यो यो हनी सिंह' जरूर बोलते हैं।

इसी वजह से आज तक उनके फैंस उन्हें हनी सिंह नहीं बल्कि यो यो के नाम से पुकारते हैं। मशहूर होने के बावजूद हनी इंग्लिश में गाना पसंद नहीं करते हैं उनके ज्यादातर गाने पंजाबी भाषा में ही होते हैं। वह पंजाबी भाषा को पसंद करते हैं। वहीं अपने गानों से खूब शोहरत मिलने के बाद हनी सिंह की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए। जी दरअसल कहा जाता है उस समय उनके रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें आने लगीं थी और कहा जाने लगा कि हनी सिंह को शराब की ऐसी लत लग गई थी कि उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती कराना पड़ा।

वहीं उस समय यह भी खबरे आयी थी की हनी सिंह को शराब के ओवरडोज़ के वजह से हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा है लेकिन हनी सिंह ने इन बातों का खंडन करते हुए सही वजह बताई थी। उन्होंने कहा था, 'सच ये है कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।” यह भी कहा गया था कि बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। वहीं अब हनी सिंह ठीक हो चुके हैं और दमदार गानों के साथ वापसी भी कर चुके हैं।

आसिम पर प्यार जताती नजर आईं हिमांशी खुराना

हिमांशी खुराना ने की सगाई, तस्वीरें हो रहीं वायरल

शादी के बाद काम्या पंजाबी ने मनाई पहली होली, तस्वीरें की शेयर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -