यहाँ स्थित हैं इंद्रधनुष पर्वत, दूर-दूर से देखने आते हैं लोग
यहाँ स्थित हैं इंद्रधनुष पर्वत, दूर-दूर से देखने आते हैं लोग
Share:

दुनिया में ऐसी बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हे देखकर आँखों को आनंद आता है और मन वही रह जाता है। आज तक आप सभी ने कई मनमोहक जगहों को देखा होगा लेकिन आज हम जिस जगह के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल हम बताने जा रहे हैं आपको सतरंगी इंद्रधनुष पहाड़ के बारे में। जी हाँ, यह पहाड़ चीन में है और यह खूबसूरती के मामले में किसी जन्नत से कम नहीं है।

आप सभी ने इंद्रधनुष तो देखा ही होगा। इसका पहाड़ के ऊपर होना सभी को पसंद आया है। वैसे इंद्रधनुष खासतौर पर बारिश के बाद दिखाई देता है। लेकिन आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं एक ऐसे पहाड़ को जो इंद्रधनुष की तरह दिखता है। जी दरअसल दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर पहाड़ों में इंद्रधनुष जैसे रंग दिखाई देते हैं। यहाँ सूरज की किरणें पड़ने के चलते इन पहाड़ों की खूबसूरती और भी निखर कर सामने आती है।

जी दरअसल सतरंगी रंगों में रंगे ये पहाड़ पश्चिमी पेरू और पश्चिमी चीन में हैं। झांगे डेनक्जिया लैंडस्केप के नाम से मशहूर इस जगह पर लाल, नींबू, हरे, मजेंटा आदि रंगों के पहाड़ है। इसी के साथ पेरू में इंद्रधनुष पर्वत औसजेते के पास स्थित है। यहाँ पहाड़ों पर रंगों की धारधारी परत बनी हुई है और इन पहाड़ों को देखकर ऐसा लगता है जैसे हम कोई पेंटिंग देख रहे हैं। वैसे प्राकृतिक रूप से बने इन खूबसूरत पहाड़ों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग चीन आते हैं और इनके साथ अपनी तस्वीरें भी लेते हैं। अधिक रंगो में रंगे होने के चलते इन पहाड़ियों को इंद्रधनुष पर्वत कहा जाता है। यह पहाड़ इंद्रधनुष की तरह नज़र आते है।

आखिर क्या है 'पेगासस' स्पाइवेयर ? जो आपके व्हाट्सएप्प तक को कर सकता है हैक

रिलायंस रिटेल का कारोबार अगले 3 से 5 वर्षों में 3 गुना बढ़ने की संभावना

गरीब बच्चों में स्मार्टफोन बांटेगी इस राज्य की पुलिस, शुरू किया 'मोबाइल बैंक'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -