Fact Check: छपरा में नहीं फंसा गंगा विलास क्रूज़, फिर अखिलेश यादव ने क्यों फैलाया झूठ ?
Fact Check: छपरा में नहीं फंसा गंगा विलास क्रूज़, फिर अखिलेश यादव ने क्यों फैलाया झूठ ?
Share:

पटना: कल यानी सोमवार (16 जनवरी) से विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में वाराणसी से शुरू हुए गंगा विलास क्रूज के छपरा में फँसने की खबरें चलाई जा रही है। बताया जा रहा है कि छपड़ा में गंगा का जलस्तर कम होने के कारण यह क्रूज फँस गया था। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक मीडिया संस्थान का हवाले देते हुए इस संबंध में ट्वीट किया था। लेकिन, जब गंगा विलास के छपरा में फंसने की अधिक जानकारी खंगाल गई, तो पता चला कि यह खबर पूरी तरह से फर्जी है।

 

दरअसल, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट में लिखा था कि, 'अब समझ आया क्रूज़ और नाव का फ़र्क़? अब क्या इन यात्रियों को हवाई जहाज़ के माध्यम से ‘वायु विलास’ कराएँगे?' जिसके बाद, तमाम मीडिया चैनल्स पर यह खबर चलने लगी कि, गंगा विलास क्रूज़ छपरा में फंस गया है। लेकिन, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय ने इस खबर को फर्जी बताते हुए इसका खंडन किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि, 'अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गंगा विलास क्रूज़ पटना पहुँच गया है। शिप के छपरा में फँसने की खबर में जरा भी सच्चाई नहीं है। शिप अपने शेड्यूल के मुताबिक, अपनी आगे की यात्रा जारी रखेगा।'

दूसरी तरफ PIB फैक्ट चेक ने भी इस खबर को निराधार करार दिया है। PIB ने अपने ट्वीट में कहा है कि ANI ने दावा किया था कि कम पानी के कारण क्रूज छपरा में फँस गई थी। यह दावा फर्जी है। क्रूज नहीं फँसा था और तय समय के मुताबिक पटना पहुँच चुका था।

 

केन्द्रीय बंदरगाह एवं  जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट करते हुए NDTV का एक एक वीडियो साझा किया। वीडियो में चैनल की एंकर ने क्रूज के मालिक राज सिंह के साथ बातचीत करती नज़र आ रहीं है। 

 

राज सिंह बताते हैं कि यह खबर पूरी तरह से निराधार है, शिप पटना पहुँच गई है। शिप अपने मुख्य चैनल में ही थी। उन्होंने आगे कहा कि, 'शिप सारण के चिरांद के पास ठहरा और कम पानी तथा बड़ा शिप होने के कारण इसे इसे किनारे नहीं ले जाया जा सकता। पर्यटकों को वहाँ से लाया गया। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। हम पटना में भी क्रूज को जेट्टी के पास सुरक्षा वजहों से नहीं ले गए। यह भी एक सामान्य प्रक्रिया है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।' फैक्ट चेक करने के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि, गंगा विलास क्रूज के छपरा में फँसने की बात सरासर गलत है। क्रूज बिना किसी अवरोध के अपने निर्धारित समय से चल रहा है।

Fact Check: जय श्री राम न कहने पर असीम को ट्रेन में बेल्ट से पीटा, दाढ़ी पकड़कर हिलाई

अजमेर सेक्स कांड: 100 से अधिक लड़कियों का बलात्कार और 31 साल बाद खूनी बदला

ये तो फ़िल्मी सीन हो गया..! ससुराल वालों ने खुद ही प्रेमी को सौंप दी अपनी बहु

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -