आम जनता को बड़ा झटका, 12 घंटे में दो बार बढ़े CNG के दाम
आम जनता को बड़ा झटका, 12 घंटे में दो बार बढ़े CNG के दाम
Share:

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम आसमान छूने को तैयार दिख रहे हैं। जी दरअसल दिल्ली में पिछले 12 घंटे में दो बार CNG महंगी हो गई है। आज यानी सोमवार के दिन सुबह सीएनजी के दामों में 2.5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज हुई। जी हाँ और अब इस तरह से दिल्ली में CNG के दाम 64.11 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। यह दाम 4 अप्रैल यानी आज से लागू होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बीते रविवार देर रात CNG के दाम 80 पैसे बढ़े थे। वहीँ उससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को सीएनजी की कीमत बढ़ी थी।

जी हाँ और उस समय प्रति किलो 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में CNG की कीमत 60.01 रुपये से बढ़ाकर 60.81 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई थी। वहीँ IGL राष्ट्रीय राजधानी में CNG और पाइप वाली रसोई गैस की खुदरा बिक्री करती है। आपको बता दें कि पिछले एक महीने में CNG की कीमतों में बीते शुक्रवर के दिन छठी वृद्धि हुई थी और अब एक बार फिर दाम बढ़ने से लोगों को झटका लगा है। वहीँ वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल के कारण यह वृद्धि हुई है।

जी दरअसल आईजीएल घरेलू फील्ड से प्राकृतिक गैस हासिल करती है और साथ ही आयातित एलएनजी भी खरीदती है। ऐसे में सरकार ने बीते गुरुवार को स्थानीय फील्ड से उत्पादित गैस की कीमत 2.9 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 6.10 अमेरिकी डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल इकाई कर दी थी। वहीँ उद्योग सूत्रों ने कहा कि इससे आईजीएल की लागत बढ़ गई है, और कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी।

फिर लगी पेट्रोल-डीजल के दामों में आग, इस राज्य में मिल रहा सबसे महंगा

महंगाई का एक और बड़ा झटका, अब बढ़े CNG-PNG के दाम

LPG और पेट्रोल-डीजल के बाद फिर महंगाई की मार, महंगी हुई ये 2 चीजें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -