बढ़ानी है आँखों की रोशनी तो काम आएँगे ये 4 देसी नुस्खे
बढ़ानी है आँखों की रोशनी तो काम आएँगे ये 4 देसी नुस्खे
Share:

आज के समय में सिस्टम और मोबाइल पर काम कर करके आँखों की रोशनी कम होती जा रही है। हालाँकि अगर आप आँखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हे अपनाकर आप आँखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।


भीगे हुए बादाम का सेवन करें- भीगे हुए बादाम का सेवन करना आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। जी हाँ और इसके लिए आप हर रोज 7 से 8 बादाम रात को भीगों कर रख सकते हैं। वहीं अगली सुबह बादाम का पेस्ट बना लें और इस पेस्ट का सेवन पानी में मिलकर कर सकते हैं।

किशमिश और अंजीर का सेवन करें- कमजोर नजर के लिए आप भीगे हुए किशमिश और अंजीर का सेवन कर सकते हैं। जी हाँ और इसके लिए आप रात को 2 अंजीर और 10 से 15 किशमिश पानी में भिगोकर रख दें, उसके बाद अगली सुबह इसका सेवन आप खाली पेट कर सकते हैं।


बादाम, सौंफ और मिश्री का मिश्रण- आंखों की रोशनी के लिए ये घरेलू उपाय सबसे अधिक फायदेमंद है। इसके लिए आपको बादाम, सौंफ के बीजों और मिश्री की जरूरत होगी। जी हाँ और इसके बाद इन सभी को पीस लें और रात को सोने से पहले दूध के साथ एक चम्मच पाउडर का सेवन करें। ऐसा एक हफ्ते तक करने के बाद असर दिखने लगेगा।

देसी घी- आयुर्वेद में देसी घी का बहुत महत्व है। जी दरअसल घी में विटामिन और मिनरल होते हैं। ये आंखों की रोशनी में सुधार करते हैं। आप देसी घी का इस्तेमाल आँखों पर लगाकर कर सकते हैं। जी हाँ और इसके लिए आपको आंखों पर घी लगाकर कुछ मिनटो तक मालिश करनी होगी।

खट्टी डकार से हैं परेशान तो तुरंत करें ये घरेलू उपाय

सफ़ेद बालों से हैं परेशान तो आज ही करें यह 5 उपाय

टॉम हॉलैंड और जेंडया ने ख़रीदा अपने सपनों का घर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -