समुद्र किनारे मिला बिना आँखों वाला जीव, देखकर डर गए लोग
समुद्र किनारे मिला बिना आँखों वाला जीव, देखकर डर गए लोग
Share:

दुनियाभर में कई अजीब-अजीब जानवर हैं जिन्हे देखकर यकीन नहीं होता है। ऐसा ही एक जानवर हाल ही में मिला है। जी दरअसल यह अजीबो-गरीब जीव मेक्सिको में मिला है। मिली खबर के मुताबिक इस जीव को देखने वाले सभी लोग हैरान रह गए क्योंकि इस जीव का सिर तो डॉल्‍फिन जैसा है लेकिन इसकी पूछ मेंढक के बच्‍चे जैसी है। इस जीव की आंखें तो नहीं हैं लेकिन दांत बेहद नुकीले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह जीव बहकर समुद्र किनारे आ गया है।

वहीं वहां के लोगों का खाना है कि यह प्रशांत महासागर की बहुत गहराई वाले इलाके से बाहर आया है और उनका कहना है कि उस जगह सूरज की रोशनी तक नहीं पहुंच पाती इसलिए इस जीव की आंख नहीं है। जी हाँ, इस मामले में मिली खबर के मुताबिक समुद्र किनारे मछली पकड़ने गए एक मछुआरे ने सबसे पहले इस जीव को देखा और उसके बाद उसने अन्‍य लोगों के इसके बारे में जानकारी दी। उसके बाद धीरे -धीरे लोग समुद्र के किनारे पहुंचने लगे। वहीं लोगों को पहले तो लगा कि वो मरी हुई डॉल्‍फिन है जो पानी में बहकर समुद्र किनारे आ गई है लेकिन जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वह हैरत में पड़ गए क्‍योंकि इस तरह की जीव को उन्होंने कभी नहीं देखा था। इस मामले में स्थानीय लोगों में से कोई भी ऐसा नहीं था, जिसने ऐसा कुछ देखा हो इसलिए सब हैरान रह गए। वहीं उन्होंने बताया कि 'प्यूर्टो वालार्टा में एक हजार मीटर से अधिक गहरा एक समुद्री क्षेत्र है। यह जीव वहीं से आया होगा।'

वहीं अब तक कोई भी इस जीव को पहचान नहीं पाया है साथ ही कई लोगों का कहना है यह मामला फर्जी है। वहीं आपको याद हो कुछ समय पहले कैलिफोर्निया के यूसी सांता बारबरा के अमेरिकन रिविएरा के किनारे एक ऐसा समुद्री जीव नजर आया था जिसको देखकर सभी हैरान रह गए थे। वहीं वह दिखने में अजीबोगरीब नजर आ रहा था। फिलहाल इस जीव को लेकर सनसनी बनी हुई है।

जिन्ना की मजार के सामने नाचती लड़की का वीडियो देख भड़के पाकिस्तानी, कहा- 'मानसिक संतुलन बिगड़ गया।।।'

बिहार में भी हैं सोने की खदान, जिसे अंग्रेज भी नहीं तोड़ पाए थे

80 साल पहले इस खूनी टेलीफोन की वजह से लाखों लोगों की हुई थी मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -