थ्रैडिंग के बाद होती है जलन-सूजन तो इन टिप्स को करें फॉलो
थ्रैडिंग के बाद होती है जलन-सूजन तो इन टिप्स को करें फॉलो
Share:

ज्यादातर महिलाओं को थ्रैडिंग करवाने का शौक होता है और वह खुद को बेहतरीन दिखाने के लिए यह करवाती हैं। हालाँकि इसे करवाने के बाद कई महिलाओं को जलन और सूजन जैसी परेशानी होने लगती है। जी हाँ और इसकी वजह थ्रैडिंग करवाते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान न देना है। अब आज हम आपको कुछ जरूरी सावधानियां बताने जा रहे हैं जिन्हे आप ध्यान में रख सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

* जब भी आप घर पर या पार्लर में थ्रैडिंग करवाएं सबसे पहले अपने आईब्रोज पर बर्फ का टुकड़ा जरूर रगड़ें। ऐसा करने से आपको ज्यादा दर्द और जलन नहीं होगी। वहीं अगर बर्फ का टुकड़ा न हो तो आप ठंडे पानी से भी चेहरे को धो सकती हैं। ऐसा करने के बाद ही थैडिंग बनवाएं।

* कुछ महिलाओं को थ्रैडिंग बवाने के बाद जलन और सूजन जैसी समस्या होने लगती है। ऐसी समस्या होने पर जलन और सूजन वाली जगह पर एलोवेरा जेल से मसाज करें, फायदा होगा।

* दालचीनी टोनर भी आपको लाभ दे सकता है। जी दरअसल थ्रैडिंग बनवाने से पहले आप अपनी भौवों पर दालचीनी की चाय का टोनर स्प्रे करें क्योंकि ऐसा करने से आईब्रोज के बाल जल्दी निकल जाएंगे और आपको दर्द भी कम होगा।

* अधिकतर महिलाए थ्रैडिंग बनवाने के बाद ब्लीच भी करवा लेती हैं जो सही नहीं है। ऐसा करने से आईब्रोज के आस-पास जलन और सूजन जैसी समस्या और भी बढ़ जाती है। इस वजह से थ्रैडिंग के एक दिन पहले या बाद ही ब्लीच कराएं।

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -