दर्दनाक हादसा: सिलेंडर रिफिलिंग के समय हुआ विस्फोट, 1 की मौत अन्य हुए घायल
दर्दनाक हादसा: सिलेंडर रिफिलिंग के समय हुआ विस्फोट, 1 की मौत अन्य हुए घायल
Share:

पिछले कुछ समय से दुर्घटनाओं का सिलसिला और भी तेजी से बढ़ता जा रहा है, हर दिन कोई न कोई इन घटनाओं का शिकार होकर अपनी जान खो रहा है। इतना ही नहीं अब तो हर किसी के दिल और दिमाग में एक ही डर है कि क्या आज के समय  में अपने घरों में रहना सुरक्षित है भी या नहीं। वहीं आज हम आपके लिए एक ऐसा केस लेकर आए है, जिसे सुनने के बाद आप सभी हैरान हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश में कोविड वायरस के कहर के मध्य कानपुर के ऑक्सीजन प्लांट में दुर्घटना हुई। कानपुर के पनकी ऑक्सीजन प्लांट में आज प्रातः रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हाहाकार मच गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई।

जंहा इस बात का पता चला है कि इस दुर्घटना में दो कर्मचारी बुरी तरह से जख्मी हो चुके है। दुर्घटना के उपरांत दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। इसेक बाद घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना पर कानपुर के गोविंद नगर सर्कल के SP का बयान आया है। एसीपी ने कहा, “पनकी गैस प्लांट में किदवई नगर के एक अस्पताल का गैस भरने कोई आया था। उसका एक सिलेंडर संभवत: कमजोर था, जिसमें विस्फोट हुआ। इसमें यहां के एक कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई है। एक घायल उपचार कराकर घर चला गया है और दूसरा अस्पताल में है।”

केरल के डॉक्टरों ने किया राज्य में दो सप्ताह के लॉकडाउन का आग्रह

देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

बीते 24 घंटों में मिजोरम में कोरोना ने ढाया कहर, सामने आए 100 से भी अधिक केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -