उड़ते ही प्लेन में हुआ जोरदार धमाका, झुलसा हुआ शख्स विमान से गिरा नीचे
Share:

मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में जैसे ही एक विमान ने उड़ान भरी, विमान में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में सभी यात्री बाल-बाल बचे। इस धमाके से विमान में 6 फुट का एक बड़ा छेद हो गया। इसके बाद विमान में कोहराम मच गया, लेकिन पायलट की समझदारी से केवल दो पैसेंजर ही घायल हुए। इस पूरी घटना का एक पैसेंजर ने वीडियों बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियों में साफ दिख रहा है कि कैसे विमान में एक बड़ा छेद होने के बावजूद भी विमान उड़ता रहा। खबरों के अनुसार मोगादिशु से डाल्‍लो एयरलाइंस के विमान डी3159 ने जीबाउटी के लिए उड़ान भरी। विमान में करीब 74 पैसेंजर सवार थे। विमान जब धमाका हुआ तब विमान जमीन से 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था और एयरपोर्ट से करीब 24 किमी की दूरी पर था।

इसके बाद विमान डगमगाने लगा और ऑक्सीजन मास्क खुलकर गिर गए। हादसे के समय पायलट ने सावधानी पूर्वक विमान की सफल लैंडिंग कराई। विमान में हुए हादसे के बाद एक आदमी झुलसता हुआ विमान से नीचे गिर गया। कहा जा रहा है कि एक फिदायीन हमलावर बम सहित प्लेन में चढ़ा हुआ था। सोमालिया में अल शबाब आतंकी समूह का गढ़ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -