सर्वे  : मुंबई में फिर होगा शिवसेना का राज
सर्वे : मुंबई में फिर होगा शिवसेना का राज
Share:

मुंबई। महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका, पुणे और कुछ और नगरीय निकायों के निर्वाचन मंगलवार को संपन्न हुए। अब सभी को परिणामों के आने का इंतजार है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई में शिवसेना अधिक मत हासिल कर सकती है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी को शिवसेना के बाद सबसे अधिक सीटें मिलने की उम्मीद हैं। इस मामले में लोकप्रिय न्यूज़ ग्रुप इंडिया टुडे एक्सिस के एक्जिट पोल में यह बात सामने आई है कि शिवसेना को 80 से 90 सीटें मिल सकती हैं और भारतीय जनता पार्टी 80 से 88 सीटों पर बनी रह सकती हैं।

इतना ही नहीं शिवसेना को 32 प्र्तिशत मत मिले हैं तो दूसरी ओर शिवसेना को 80 से 88 प्रतिशत वार्डों में प्रत्याशियों की जीत का जश्न मनाने को मिलेगा। हालांकि कांग्रेस इस चुनाव में भी केवल 30 वार्डों की जीत तक सिमट सकती है लेकिन एनसीपी, अन्य के सहारे भी गठबंधन कर अधिक वार्डों में जीत दर्ज करने वाला दल बोर्ड में काबिज हो सकेगा। सर्वे में बताया गया है कि 277 सीटों में से एनसीपी 3 से लेकर 6 वार्ड में काबिज हो सकती है जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को 5 ये 7 वार्ड पर जीत मिल सकती है अन्य करीब 2 से 7 वार्ड में जीत अर्जित कर सकते हैं।

दूसरी ओर नागपुर में 151 वार्डों में से भाजपा को 98 से 110 वार्ड में जीत मिलने की संभावना है तो दूसरी ओर शिवसेना को 2 से 4 वार्ड में जीत मिल सकती है। कांग्रेस 35 से 41 वार्ड में जीत अर्जित कर सकती है। इतना ही नहीं कांग्रेस 35 से 41 वार्ड में जीत हासिल कर सकती है। बीएसपी 1 या 2 वार्ड में जीत सकती है। अन्य के तौर पर 3 से 5 वार्ड में प्रत्याशी काबिज हो सकते हैं। पुणे में 162 सीट के लिए वोटिंग हुई थी अब उम्मीद लगाई गई है कि शिवसेना को 10 से 13 सीटों पर जीत मिल सकती है तो भारतीय जनता पार्टी को 77 से 85 सीट मिल सकती है कांग्रेस को 60 से 66 वार्ड पर जीत मिल सकती है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पास 3 से 6 वार्ड आ सकते हैं। ठाणे में 131 सीटों में से शिवसेना को 62 से 70 वार्ड मिल सकते हैं तो भारतीय जनता पार्टी को 26 से 33 वार्ड पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस को 2 से 6 वार्ड मिल सकते हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 29 से 34 वार्ड मिल सकते हैं।

गौरतलब है कि मुंबई में 52.7 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि दिनभर में मतदान का आंकड़ा बेहद कम था। बीएमसी के साथ ठाणे, पुणे, नासिक सहित 0 महानगर पालिकाओं के लिए वोटिंग हुई। 23 फरवरी को चुनाव के परिणाम सामने आऐंगे।

BMC इलेक्शन 2017: देखिये वोट डालने पहुचे बॉलीवुड सेलिब्रिटी और राजनेताओ की तस्वीरें

BMC चुनाव : मुंबई में 11 बजे तक 16% वोटिंग, जानी-मानी हस्तियों ने डाला वोट

बीएमसी चुनाव में वोट डालने पहुंची रेखा, आमिर समेत इन बॉलीवुड सितारों ने नहीं डाला वोट

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -