आजम खान पर कार्रवाई से भड़के पूर्व राज्यपाल, योगी सरकार को बताया खून पीने वाला दरिंदा
आजम खान पर कार्रवाई से भड़के पूर्व राज्यपाल, योगी सरकार को बताया खून पीने वाला दरिंदा
Share:

लखनऊ: बीते कुछ समय से देश के कई राज्यों में राजनीतिक हलचल काफी बढ़ गई है इस बीच पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने योगी सरकार की तुलना शैतान तथा खून पीने वाले दरिंदे से की। अजीज कुरैशी ने आजम खान पर कार्यवाही को मनुष्य तथा शैतान की लड़ाई करार दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने आज (रविवार को) यूपी के रामपुर में आजम खान के घर पहुंचकर उनकी पत्नी से भेंट की। इस के चलते पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने विवादित बयान दिया। ध्यान हो कि रामपुर के युवाओं को अजीज कुरैशी ने भड़काने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि रामुपर के युवा आगे आएं तथा मार्ग रोकें। आजम खान पर हुई कार्रवाई जुल्म है। गजनवी, अब्दाली तथा दुर्रानी से भी अधिक जुल्म है।

साथ ही पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के अभद्र बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा है कि जो अमर्यादित भाषा का उपयोग करेगा उसपर कार्रवाई होगी। वही यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि किसने क्या किया था यूपी में 2017 के पहले, देश तथा राज्य के लोग देख रहे है। अजीज कुरैशी तो स्वयं यहां के गर्वनर रहे हैं। उन्होंने तब लूट, हत्या, अत्याचार तथा बर्बरता की घटनाओं को बहुत देखा था। आज वो क्यों ऐसा बोल रहे हैं, इसका उत्तर वो स्वयं ही दे पाएंगे। राज्य की जनता मुख्यमंत्री योगी तथा भाजपा के साथ है। 

आखिर क्यों राकेश टिकैत ने खुद को दी 'काला पानी' की सजा?

इस बार बहुत खास होने वाला है पीएम मोदी का जन्मदिन, जानिए क्या है योजना?

मिली खोई हुई कैपिटल सिटी, मिले ये अद्भुत सामान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -