OROP पर फिर खोला पूर्व सैनिकों ने मोर्चा
OROP पर फिर खोला पूर्व सैनिकों ने मोर्चा
Share:

नई दिल्ली : वन रैंक वन पेंशन को लेकर एक बार फिर पूर्व सैनिकों ने अपना आंदोलन तेज़ कर दिया है। हालांकि केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के पूर्व ओआरओपी के ड्राफ्ट को लेकर चर्चा की है। केंद्रीय मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि इसका ड्राफ्ट जल्द से जल्द जारी किया जाए इस बात के प्रयास किए जाऐंगे। मगर अब पूर्व सैनिकों ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली का विरोध कर दिया है। उन्होंने जेटली के अवास के बाहर धरना दिया।

इस दौरान पूर्व सैनिक जेटली से ओआरओपी जारी करने की मांग करते रहे। दूसरी ओर बीते 216 दिन से दिल्ली के जंतर - मंतर पर ओआरओपी को लेकर पूर्व सैनिकों का धरना जारी रहा। पिछले सप्ताह सैनिकों ने वित्तमंत्री के आधिकारिक निवास पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया और तय किया कि सरकार चर्चा हेतु आगे नहीं बढ़ रही है।

इस तरह से बड़े पैमाने पर पूर्व सैनिक सड़क पर बैठे रहेंगे। यह भी कहा गया कि पूर्व सैनिक इस माह के प्रारंभ में वित्तमंत्री से मिले थे। पूर्व सैनिकों ने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर से ओआरओपी के प्रावधानों पर चर्चा की थी। उन्होंने पूर्व सैनिकों को इस पर ध्यान देने का आश्वासन दिया था मगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से पूर्व सैनिकों ने अपना आंदोलन तेज़ कर दिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -