कांग्रेस के इस पूर्व सांसद ने कंगना को बताया 'नाचने-गाने वाली'
कांग्रेस के इस पूर्व सांसद ने कंगना को बताया 'नाचने-गाने वाली'
Share:

कांग्रेस के पूर्व सांसद सुखदेव पानसे ने हाल ही में कंगना को निशाने पर लिया है। उन्होंने कंगना को 'नाचने गाने वाली' कह दिया है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई पुलिस कारवाई पर एक मेमोरेंडम भी दिया है। आप जानते ही होंगे इस समय कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार कंगना की शूटिंग का विरोध कर रहे थे। ऐसे में सभी के खिलाफ एक्शन लिया गया है। कंगना रनौत के बारे में बात करें तो उनको सोशल मीडिया पर लगातार अपनी बातें रखने के लिए जाना जाता है।

कंगना के ट्रोलर्स अधिकतर विरोधी विचारधारा के होते हैं। कंगना के बारे में बात करें तो वह इस समय मध्यप्रदेश में फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग कर रही हैं। बीते दिनों ही कांग्रेस के कुछ नेता मध्यप्रदेश में 'धाकड़' की शूट रोकने के लिए आंदोलन करने की धमकी दे रहे थे। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व सांसद और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सुखदेव पानसे ने अब कंगना को नाचने-गाने वाली बताया है। केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा है कि कंगना ने किसानों का अपमान किया है। इसके अलावा सुखदेव पानसे ने यह भी आरोप लगाया है कि, 'राज्य पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है।'

आप सभी को याद हो तो बीते हफ्ते कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि, 'वह कंगना की फिल्म की शूटिंग के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे।' अब हाल ही में आई खबरों के अनुसार पुलिस ने कांग्रेस लीडर के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर लिया है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि सुखदेव पानसे ने पुलिस एक्शन को लोकतंत्र के विरुद्ध बताया है। उनका कहना है, 'पुलिस को कंगना की कठपुतली पेट की तरह काम नहीं करना चाहिए क्योंकि सरकारें बदलती रहती हैंl पुलिस की कार्यवाई की जांच होनी चाहिए और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।' वैसे अब यह देखना होगा कि कंगना इस पर क्या कहती हैं।।।।?

पेट्रोल-डीजल के भाव में लगातार 12वें दिन इजाफा, क्या ईंधन की कीमतें लगाएंगी 'शतक'

क्या है आज की तिथि, जानिए पंचांग?

धान खरीद के मुद्दे पर ओडिशा विधानसभा में हुआ भारी हंगामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -