बलात्कार के आरोपों पर हाॅकी इंडिया के कप्तान सरदार सिंह ने दी सफाई
बलात्कार के आरोपों पर हाॅकी इंडिया के कप्तान सरदार सिंह ने दी सफाई
Share:

नई दिल्ली : हाॅकी इंडिया के कप्तान सरदार सिंह ने अपनी दोस्त और ब्रिटिश हॉकी खिलाड़ी द्वारा बलात्कार, दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाए जाने के बाद कहा कि वे निर्दोष हैं। सरदार सिंह ने कहा कि उनका हाॅकी का आयोजन चल रहा है और हाॅकी उनके लिए अधिक महत्वपूर्ण है लेकिन जो आरोप उन पर लगाए गए हैं उन्हें लेकर सरदार सिंह ने कहा कि मेरी ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। हम अच्छे दोस्त थे। 

जो आरोप महिला ने लगाए हैं वे सही नहीं है। मैं सभी की इज्जत करता हूं। सरदार सिंह ने कहा कि मैं गेम खेल रहा था और अभी भी मेरे पास अधिक समय नहीं है। हां, सोश्यल नेटवर्किंग साईट फेसबुक के माध्यम से मेरी महिला से पहचान हुई थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में रिपोर्ट नहीं आई है जब रिपोर्ट मेरे पास आएगी तभी मैं कुछ कह सकूंगा। सरदार सिंह ने कहा कि महिला विवाह की बातें स्वयं ही पोस्ट किया करती थीं।

उन्होंने शादी की बातों को निराधार बताया। इस मामले में सरदार सिंह पर आरोप लगाने वाली युवती ने कहा कि वे सरदार सिंह को वर्ष 2012 से जानती हैं। उन्होंने कहा कि सरदार सिंह झूठ बोल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हाॅकी इंडिया के पूर्व कप्तान सरदार सिंह पर उनकी दोस्त ने बलात्कार और दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद सरदार सिंह की मुश्किलें बढ़ी थीं। सरदार सिंह आरोपों से घिरे हुए थे। जिसे लेकर उन्होंने अपनी सफाई दी। अपनी सफाई में उन्होंने रिपोर्ट सामने आने की बात प्रमुखता से की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -