सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वी. रामाराव का निधन
सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वी. रामाराव का निधन
Share:

हैदराबाद : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वी रामाराव का बीमारी के बाद निधन हो गया। रामाराव 81 वर्ष के थे। वे बीमार थे। उनका उपचार किया जा रहा था लेकिन रविवार को उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें उपचार दिया गया, जिस दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रामाराव अपने परिवार में पत्नी और पुत्र छोड़ गए हैं। 

आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में 1935 में उनका जन्म हुआ था। वर्ष 2002 में उन्हें सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रामाराव के निधन पर दुख व्यक्त किया। उनके निधन की बात सुनकर केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री बंडारू दत्तात्रेय, केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण, बीजेपी महासचिव पी मुरलीधर राव, किशन रेड्डी और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने रामाराव के निधन पर दुख जताया। शाह ने कहा कि वे राष्ट्रवादी विचारधारा के थे। उनकी राजनीति जनसंघ से प्रारंभ हुई थी। वे भाजपा की सेवा करते रहे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -