पूर्व रक्षामंत्री को होना पड़ा भर्ती
पूर्व रक्षामंत्री को होना पड़ा भर्ती
Share:

नईदिल्ली। पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने जानकारी देते हुए कहा है कि, उन्हें हल्का मस्तिष्काघात हुआ है। इस मामले में चिकित्सक ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि, उन्हें उपचार दिया जा रहा है। वे 74 वर्ष के हैं। रक्षामंत्री रहते हुए, उन्होंने कई महत्वपूर्ण रक्षा डील्स को स्वीकृति दी थी। मगर यूपीए सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, उन्होंने विपक्षी नेता की भूमिका निभाते हुए कई महत्वपूर्ण मसलों पर सरकार की आलोचना की थी।

उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उन्होंने म्यांमार से पलायन करने वाले, रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर कहा था कि, केंद्र सरकार को रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर केंद्र सरकार की आलोचना भी की थी।

गौरतलब है कि, उन्होंने रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में लिए गए निर्णय की सराहना की थी। इस दौरान कहा गया था कि, 70 के दशक में लगभग 1 करोड़ से अधिक शरणार्थी बांग्लादेश से भारत पहुंचे थे ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री गांधी ने उनकी सुरक्षा की बात की थी और अमेरिका के मत तक को नकार दिया था।

चुनाव प्रचार के लिए राहुल की भक्ति

राहुल ने राफेल को लेकर मोदी को घेरा

राहुल के सोमनाथ दर्शन पर पीएम मोदी ने कसा तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -