गुजरात चुनाव- ईवीएम खराब होने से रूक गया मतदान!
गुजरात चुनाव- ईवीएम खराब होने से रूक गया मतदान!
Share:

 गांधीनगर। गुजरात राज्य में विधानसभा चुनाव के तहत आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। मतदान प्रातः करीब 8 बजे से प्रारंभ हो गया है। सुबह से ही बड़े पैमाने पर लोग राज्य विधानसभा की 89 सीटों में होने वाले मतदान को लेकर मतदान करने पहुंचे। मतदान को लेकर जानकारी सामने आई है कि, कई पोलिंग बूथ्स पर इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन्स खराब हो गई हैं। जिनमें नर्मदा, पोरबंदर, सुरेंद्र नगर के क्षेत्र शामिल हैं।

इन क्षेत्रों सहित करीब 6स्थानों पर मतदान केंद्रों में ईवीएम खराब होने पर कुछ देर के लिए चुनाव कार्य रूक गया। ऐसे में मतदान केंद्रों से तय दूरी पर अपना बूथ लगाकर बैठे राजनीतिक दलों के एजेंट्स व कार्यकर्ता सक्रिय नज़र आए।

हालांकि मतदान केंद्रों पर मौजूद चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों ने खराब ईवीएम को दुरूस्त कर मतदान फिर प्रारंभ करवाया। मगर इस बीच ईवीएम के खराब होने की चर्चा रही। प्रथम चरण के तहत होने वाले मतदान के लिए लगभग 2करोड़ 12 लाख 31 हजार छः सौ बावन मतदाता रजिस्टर्ड हैं।

इन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की भी खासी मौजूदगी है। यहां इनकी संख्या 1 करोड़ 1 लाख 25 हजार चार सौ बहत्तर बताई गई है। जिन क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है उनमें सौराष्ट्र की जामनरग ग्रामीण सीट शामिल है। भरूच जिले के झगड़िया में और नवसारी जिले के गांडवी में भी मतदान होना है। कामराज में भी मतदान होगा। यह एक बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। पहले चरण के लिए करीब 977 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज राजकोट, द्वारका और देवभूमि की सीटृस पर भी मतदान होगा।

पहले चरण में गुजरात की 89 सीटों पर आज डाले जाएंगे वोट

क्या कहते है उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के एग्जिट पोल

यूपी चुनाव: आचार संहिता की उड़ाई गई धज्जियां

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -