आज है हैलोवीन डे, 76 साल बाद नजर आएगा 'ब्लू मून'
आज है हैलोवीन डे, 76 साल बाद नजर आएगा 'ब्लू मून'
Share:

आज हैलोवीन त्योहार मनाया जा रहा है। यह हर साल 31 अक्टूबर की रात को मनाया जाता है। इस पर्व को अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में मनाया जाता है। आज हैलोवीन की वह रात है जब करीब 76 साल बाद चांद अपने खास ब्लू मून अवतार में आकाश में चमकेगा। आज की रात में लोग हॉन्टेड हाउस जाएंगे और भूत प्रेतों की पोशाकों में पहुंचकर बोनफायर करेंगे। अब हम आपको बताते हैं ब्लू मून और हैलोवीन के बारे में। वैसे हैलोवीन का पर्व दुनिया के कई पश्चिमी देशों में मनाया जाता है। वहीँ इस समय धीरे धीरे यह भारत के भी कुछ हिस्सों में मनाया जाने लगा है।

हैलोवीन की इस रात 31 अक्टूबर को चांद अपने नये अवतार में नजर आने वाला है। इस समय दुनिया भर के खगोल शास्त्र‍ियों में इस आकाशीय घटना को लेकर बहुत उत्साह है। जी दरअसल नेहरू तारामंडल के निदेशक अरविंद प्रांजपेय ने एक वेबसाइट से बातचीत में से बताया कि, '31 अक्टूबर की रात को आकाश में Blue Moon का नजारा दिखाई देगा।' वहीँ खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि, '31 अक्टूबर की रात कोई भी टेलीस्कोप की मदद से ब्लू मून को देख सकता है।

खगोल विज्ञानी अध्‍ययन के लिए इस घटना को लेकर उत्‍सुक हैं।' मिली जानकारी के मुताबिक आज दूसरी पूर्णिमा है। 'ब्लू मून' अर्थात 'नीला चांद' कहलाने वाला यह दुर्लभ नजारा बहुत समय बाद दिखाई देने वाला है इस वजह से लोग उत्साहित हैं। वहीँ खगोल वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि 'अगर 31 अक्टूबर की रात आसमान साफ रहेगा तो इस रात कोई भी टेलीस्कोप की मदद से ब्लू मून देख सकता है।'

गुजरात में PM मोदी का दूसरा दिन, सरदार पटेल की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

कौए ने की ऐसी शरारत, जिसे देख लोग हुए हैरान

एक्सिस बैंक ने मैक्स लाइफ के साथ हिस्सेदारी अधिग्रहण समझौते में किया संशोधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -