'NDA गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है', बिहार में सियासी तूफान के बीच उपेंद्र कुशवाहा का आया बड़ा बयान
'NDA गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है', बिहार में सियासी तूफान के बीच उपेंद्र कुशवाहा का आया बड़ा बयान
Share:

पटना: बिहार में राजनीतिक उलटफेर की चर्चा के बीच JDU के नेता उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान आया है। उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि बिहार में NDA गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है। अभी तक कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं बता सकता। उपेंद्र कुशवाहा का ये बयान ऐसे समय पर आया, जब चर्चा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल सकते हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा  के साथ गठबंधन तोड़कर RJD, कांग्रेस एवं अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। इसके लिए विकल्प खोजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं RJD, JDU ने आज MLA तथा सांसदों की बैठक भी बुलाई है। 

वही इस खबरों के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि बिहार में NDA गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हम कोई दावा नहीं कर रहे हैं। ये गठबंधन कब तक चलेगा के प्रश्न पर उन्होंने कहा, हम भविष्यकर्ता नहीं हैं। वर्तमान में हमारा गठबंधन है। अभी सब कुछ ठीक चल रहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की सभी खूबियां हैं।  

बिहार के सीएम नीतीश कुमार क्या फिर पाला बदलने वाले है? इसको लेकर पटना में सियासी गतिविधियों में तेजी आ गई है। मंगलवार को JDU, RJD, कांग्रेस एवं लेफ्ट ने अपनी पार्टियों की बैठक बुलाई है। हालांकि, भाजपा अभी इसपर चुप्पी साधे हुए है। भले ही उपेंद्र कुशवाहा ने कहा हो कि सब कुछ ठीक चल रहा है। मगर सूत्रों के अनुसार, JDU और RJD के बीच एक बार फिर खिचड़ी पक रही है। इसका अनुमान इस बात से लगाया जा रहा है कि दोनो पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ कुछ बोल नहीं रही हैं। कहा जा रहा है कि सावन के इस माह में नीतीश कुमार गठबंधन परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहते हैं। 

पीएम मोदी की संपत्ति में हुआ बड़ा इजाफा, 10 मंत्रियों की भी दौलत बढ़ी - PMO की रिपोर्ट

केजरीवाल के पदचिन्हों पर कांग्रेस, हिमाचल में सरकार बनने पर 'फ्री बिजली' का ऐलान

सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिप्पणी कर घिरे कपिल सिब्बल, AIBA बोला- अदालत आना बंद कर दो..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -