अस्पताल पहुंची इस महिला को देख काँप उठा हर कोई
अस्पताल पहुंची इस महिला को देख काँप उठा हर कोई
Share:

दरभंगा: बिहार के दरभंगा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ दुर्घटना की शिकार हुई महिला को देख हर किसी के होश उड़ गए। घर की छत से एक महिला पिलर पर जा गिरी। इस के चलते लोहे का सरिया उसके सिर के पीछे वाले हिस्से के आर-पार निकल गया। आनन-फानन महिला को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसको पटना रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

मामला दरभंगा के घनश्यामपुर क्षेत्र के बाउर गांव का है। 35 वर्षीय शहजान खातून रविवार प्रातः धूप सेंकने के लिए घर की छत पर प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठी हुई थी। छत के किनारे पर बैठी शहजान की कुर्सी अचानक टूट गई। इससे पहले संभल पाती, वो छत से सीधे नीचे की पिलर पर जा गिरी। पिलर का एक सरिया उसके सिर के पीछे के भाग के आर-पार निकल गया। घटना के पश्चात् क्षेत्र में शोर मच गया। घर पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसने भी शहजान की स्थिति देखी, वो सिहर उठा। 

घटना के पश्चात् शहजान को चिकित्सालय पहुंचाना लोगों के लिए चुनौती था। किसी प्रकार लोगों ने सावधानीपूर्वक सरिया को नीचे से काटा। तत्पश्चात, उसे सिर में फंसी सरिया के साथ ही दरभंगा DMCH ले जाया गया। चिकित्सकों ने शहजान की गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। वही अभी भी शहजान के सिर में 3 फीट का सरिया फंसा है। घरवालों ने कहा है कि बेटी की हालत गंभीर है। वो दर्द से कराह रही है।

दूध के भाव फिर बढ़े, आम आदमी को महंगाई का एक और झटका

’35 क्या 36 टुकड़े भी कर देता श्रद्धा के…', हत्याकांड पर आफताब के समर्थन में आया ये शख्स

न्यूज़ीलैंड को मात देने के बाद अपने बल्लेबाज़ों के बारे में क्या बोले कप्तान पांड्या ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -