अफ्रीकी छात्रों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे
अफ्रीकी छात्रों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में अफ्रीकी देश कांगो के एक छात्र मसुंदा कितादा ओलिवर के मौत के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर अपनी चिंता जातई और कहा कि उन्होने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से इस मामले में बात की है। उन्होने इस पर तुरंत कार्रवाई करने और इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का आदेश दिया है।

भारत ने अफ्रीकी मिशनों के प्रमुखों को भी आश्वस्त किया है कि देश में सभी अफ्रीकी विद्दार्थियों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। अफ्रीकी देशों के मिशन प्रमुखों ने विदेश मंत्रालय के सचिव अमर सिन्हा से कल इस मुद्दे पर मुलाकात की और अपनी चिंता जाहिर की थी।

स्वराज ने कहा कि स्थानीय अपराधियों की इन हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जंग ने भी उन्हें समुचित कार्रवाई का भरोसा दिया। विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह आज अफ्रीकी देशों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा एक बयान जारी कर कहा गया कि ओलिवर की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद से विदेश मंत्रालय दिल्ली पुलिस के लगातार संपर्क में है। दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है, जब कि एक फरार है। इस पर सिंह ने कहा कि हम सभी राज्यों सरकारों को पत्र लिख अफ्रीकी छात्रों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने को कहेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -