'हर दिन 20 से 25 लोग मेरा बलात्कार करते हैं...' वीडियो शेयर कर लड़की ने लगाई मदद की गुहार
'हर दिन 20 से 25 लोग मेरा बलात्कार करते हैं...' वीडियो शेयर कर लड़की ने लगाई मदद की गुहार
Share:

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक नाबालिग लड़की अपनी मां, पिता एवं चाचा पर गंभीर इल्जाम लगा रही है। लड़की का कहना है कि रुपयों की खातिर उसके घरवाले रेप करवाते हैं। साथ ही उसका अश्वलील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। पीड़िता ने थाने के SI सहित गांव के मुखिया पर भी गलत काम करने का इल्जाम लगाया है। पीड़िता का कहना है कि यह उसके मां एवं पिता की देखरेख में होता है।  

वही पीड़िता ने अपने वायरल वीडियो में बताया, ''रोज उसके साथ 20 से 25 लोग बलात्कार करते हैं। मां घर में ही शराब बेचती है। थाने के पुलिसकर्मी भी घर आते हैं शराब पीकर उसके साथ बलात्कार करते हैं। मैं बहुत घुट-घुटकर जी रही हूं। मेरी कोई मदद करने वाला नहीं है। मेरी मदद कीजिए, नहीं तो ये लोग मुझे मार देंगे।''

वही वीडियो में लड़की ने अपना एड्रेस भी बताया। लड़की का कहना है कि उसने पुलिस में इसलिए शिकायत नहीं की, क्योंकि एसआई मनोज सिंह स्वयं उसके साथ गलत काम करते हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने लड़की की मां, पिता एवं एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पिता इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की दुकान चलाते हैं तथा मां घर संभालती है। लड़की ने कहा कि पुलिस को एक बार कॉल भी किया था फिर घर पर रेड भी हुई, किन्तु रूपये देकर सबकुछ मैनेज कर लिया गया। उसके बाद पिता ने उसके साथ गलत काम किया। वही रोसड़ा के DSP सहियार अख्तर ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक लड़की ने घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता आरोप लगा रही है कि रुपयों की खातिर उसका दुष्कर्म कराया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे मारा पीटा गया तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। वही वीडियो के संज्ञान में आने के पश्चात् पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की तहकीकात अभी जारी है।  

खुद से कुर्ता फाड़कर दूसरे धर्म पर लगा दिया इल्जाम.., देखें झूठ से कैसे फैलता है सांप्रदायिक तनाव ?

मदरसे में कुकर्म, 11 साल के लड़के को रोज़ कमरे में ले जाता था मौलवी और ..

6 माह तक बंधक बनाकर ज़ाकिर ने किया बलात्कार, इस्लाम क़बूलने का दबाव.., पुलिस के पास पहुंची पीड़िता

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -